Home LIFESTYLE NEWS HINDI ना फटेंगे, ना तेल सोखेंगे! मम्मी की ये 5 टिप्स सीख लें,...

ना फटेंगे, ना तेल सोखेंगे! मम्मी की ये 5 टिप्स सीख लें, रेस्टोरेंट जैसे क्रिस्पी ब्रेड रोल बनेंगे

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bread Roll Recipe Tips: अगर आपके ब्रेड रोल भी फट जाते हैं या तेल ज्यादा सोख लेते हैं, तो ये ये 5 टिप्स आपको जरूर नोट कर लेनी चाहिएं। हर बार बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी और टेस्टी ब्रेड रोल बनकर तैयार होंगे।

नाश्ते में कुछ टेस्टी खाने का काम हो या फिर शाम के स्नैक में, ब्रेड रोल हर किसी को पसंद आते हैं। इनकी मसालेदार स्टफिंग और ब्रेड की क्रिस्पी लेयर का कॉम्बिनेशन अलग ही लेवल का होता है। बेस्ट बात होती है कि इनके लिए आपको अलग से कोई आटा वगैरह नहीं लगाना होता। बस उबले हुए आलू हैं, तो उनकी मसालेदार स्टफिंग तैयार कर लें और एक पैकेट ब्रेड ले आएं। समोसे और ब्रेड पकौड़ों को टक्कर देता है ये स्नैक। हालांकि कई लोग शिकायत करते हैं कि उनके ब्रेड रोल ज्यादा तेल सोख लेते हैं या फिर तेल में फट जाते हैं। इन्हीं प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए आज हम आपके साथ कुछ टिप्स साझा कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर के आप बिल्कुल परफेक्ट ब्रेड रोल बना सकते हैं, बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसे। तो चलिए जानते हैं-

ठंडे आलू से तैयार करें स्टफिंग

ब्रेड रोल के लिए स्टफिंग हमेशा ठंडे आलू से बनाएं। आलू गर्म हों तो बहुत ज्यादा मॉइश्चर छोड़ते हैं, जिससे स्टफिंग ठीक से बाइंड नहीं हो पाती और ब्रेड रोल फटने का डर रहता है। बेहतर रहेगा कि पहले आलू उबालकर छील लें, फिर इन्हें पूरी तरह ठंडा होने के लिए रख दें।

स्वाद की टिप: स्टफिंग के लिए आलू को पूरी तरह से मैश ना करें। बिल्कुल पेस्ट बना लेंगे तो उतना अच्छा टेस्ट नहीं आता। थोड़ा सा दरदरा रहने दें, इससे ब्रेड रोल का टेस्ट बढ़ जाता है।

ब्रेड को पानी में पूरी तरह डिप ना करें

बहुत से लोग यही गलती करते हैं, जिस वजह से ब्रेड रोल फट जाते हैं। वो पूरी तरह ब्रेड को पानी में डुबो देते हैं, ऐसा नहीं करना है। आपको बस ब्रेड की दोनों तरफ पानी को हल्का सा लगाना है, फिर हथेली पर रखकर हल्का हल्का सा दबाते रहना है। दबाने से ब्रेड का पानी पूरी तरह निकल जाएगा। ये इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर ब्रेड में पानी रह गया तो ब्रेड रोल क्रिस्पी नहीं बनेंगे।

इस तरह भरें ब्रेड रोल में स्टफिंग

ब्रेड रोल में स्टफिंग सही से भरना जरूरी है, ताकि वो फटे ना। इसके लिए ब्रेड को चौकोर नहीं डायमंड शेप में हथेली पर रखें, फिर इसमें थोड़ी सी स्टफिंग भर दें। इससे ब्रेड रोल अच्छी तरह से बाइंड हो पाता है। अब हाथों से हल्का-हल्का दबाते हुए ब्रेड रोल को शेप दे दें।

तुरंत ना तलें

ब्रेड रोल बनाने के बाद उन्हें तुरंत फ्राई ना करें। इनमें हल्की नमी रह जाती है, इसलिए ये तेल भी ज्यादा सोखते हैं और क्रिस्पी भी नहीं बनते। रोल बनाने के बाद उन्हें कुछ देर पंखे के नीचे रख दें, सारी नमी खत्म हो जाएगी, फिर इन्हें तेल में फ्राई कर लें।

मीडियम फ्लेम पर फ्राई करें ब्रेड रोल

ब्रेड रोल बनाने के लिए ऑयल को हमेशा मीडियम फ्लेम पर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद ही इन्हें ऑयल में डालें। शुरुआत में बिल्कुल छेड़छाड़ ना करें, जैसे ही तेल में बबल आना कम हो जाए, फिर एक पलट कर दूसरी साइड से भी फ्राई कर लें। बिल्कुल परफेक्ट ब्रेड रोल बनकर तैयार होंगे।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN