Home World News hindi पाकिस्तान के डिप्टी PM के पोते ने किया गैंगरेप! दो विदेशी महिलाओं...

पाकिस्तान के डिप्टी PM के पोते ने किया गैंगरेप! दो विदेशी महिलाओं की लूटी आबरू, बड़ी मुश्किल से हुई गिरफ्तारी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पीड़ित महिलाओं में से एक वेनेजुएला और दूसरी नीदरलैंड की नागरिक हैं। आरोप है कि इशाक डार के पोते मुहम्मद रजा डार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इन दोनों विदेशी महिलाओं को अगवा किया और फिर उनके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार इस वक्त एक बेहद संगीन और शर्मनाक मामले को लेकर चौतरफा विवादों में घिर गए हैं। लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के साथ हुए गैंगरेप के मामले में इशाक डार के सगे पोते को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद से ही पाकिस्तान की सियासत में भूचाल आ गया है और डार से तुरंत इस्तीफे की मांग की जाने लगी है।

यह पूरी वारदात बीती 29 जून की बताई जा रही है। पीड़ित महिलाओं में से एक वेनेजुएला और दूसरी नीदरलैंड की नागरिक हैं। आरोप है कि इशाक डार के पोते मुहम्मद रजा डार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इन दोनों विदेशी महिलाओं को अगवा किया और फिर उनके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

पाकिस्तानी सीनेटर फैसल वावडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले में कई गंभीर खुलासे किए हैं। वावडा का कहना है कि रजा डार को पुलिस ने तब तक हाथ नहीं लगाया, जब तक कि इस मामले में संबंधित विदेशी दूतावास ने सीधा दखल नहीं दिया। दूतावास के कड़े रुख और दबाव के बाद ही पुलिस हरकत में आई। फिलहाल लाहौर की एक अदालत ने इशाक डार के पोते समेत चार आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

सिंगापुर में हुई थी दोस्ती, बिजनेस वीजा पर बुलाई गई थीं महिलाएं

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य आरोपी रजा डार की मुलाकात इन दोनों विदेशी महिलाओं से पिछले साल सिंगापुर में हुई थी। ये सभी क्रिप्टो करेंसी से जुड़े एक बिजनेस वेंचर में पार्टनर थे। इसी बिजनेस के सिलसिले में बातचीत के लिए रजा डार ने दोनों महिलाओं को पाकिस्तान आने के लिए बिजनेस वीजा का इंतजाम करवा कर लाहौर बुलाया था, जहां उनके साथ यह खौफनाक वारदात हुई।

‘फैमिली कॉरपोरेशन की तरह चल रहा है पाकिस्तान’

पाकिस्तान की ताकतवर मिलिट्री एस्टेब्लिशमेंट यानी सेना के बेहद करीबी माने जाने वाले सीनेटर फैसल वावडा ने शनिवार को शहबाज सरकार और पंजाब प्रांत की सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में मंत्री के रिश्तेदार को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

वावडा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज पाकिस्तान को किसी देश की तरह नहीं, बल्कि एक ‘फैमिली कॉरपोरेशन’ की तरह चलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया, “इतने गंभीर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को शर्मसार करने वाले आरोपों के बाद इशाक डार डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री के तौर पर दुनिया के सामने पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकते हैं? अगर उन्हें देश की छवि की जरा भी फिक्र है, तो उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

‘केस को दबाने की हो रही है कोशिश’

सीनेटर वावडा ने यह भी आरोप लगाया कि अब पर्दे के पीछे से इस मामले को रफा-दफा करने की साजिश रची जा रही है। गैंगरेप के इस संगीन मामले को महज ‘जबरन वसूली’ का केस बनाकर पेश करने की कोशिश हो रही है, ताकि आरोपी बच सकें। यही नहीं, पीड़ित विदेशी महिलाओं को जितनी जल्दी हो सके उनके देश वापस भेजने की तैयारियां भी की जा रही हैं।

मुश्किल वक्त में फंसे इशाक डार

इशाक डार पाकिस्तान के सबसे रसूखदार नेताओं में गिने जाते हैं। वह हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कराने वाली पाकिस्तानी टीम का भी हिस्सा रहे हैं। शुक्रवार को ही वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ तेहरान में थे, जहां वे मारे गए ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे की रस्मों में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन वतन लौटते ही परिवार पर लगे इस दाग ने उनके राजनीतिक भविष्य पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। सरकार में शामिल गठबंधन दल भी अब इस मामले पर नजरें बनाए हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN