Home BUSINESS NEWS HINDI Gold Price Today: सोने का दाम 5058 रुपये, चांदी का रेट 8433...

Gold Price Today: सोने का दाम 5058 रुपये, चांदी का रेट 8433 रुपये बढ़ा; कहां तक जाएगा भाव

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 146344 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस हफ्ते सोने की कीमतों में 5058 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी की बात करें तो कल यानी शुक्रवार को रेट 233858 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों में इस हफ्ते 8433 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। बता दें, सोमवार को सोने का दाम 141286 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 225425 रुपये प्रति किलोग्राम है।

23 कैरेट गोल्ड से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का दाम 145758 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 134051 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 109758 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 85611 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कहां तक जाएगा दाम (Gold Price outlook)

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार दूसरी छमाही में गोल्ड का रेट इंटरनेशनल मार्केट में 4500 डॉलर प्रति आउंस तक जा सकता है। वहीं, अगर स्थितियां मजबूत और स्पष्ट बनी तब की स्थिति में सोने का रेट 5000 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच सकता है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार सोने की कीमतों में तेजी में तीन कारक काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। पहले वैश्विक स्तर पर मचा घमासान कम हो। ब्याज दरों के बढ़ने की आशंका में बदलाव हो। इसके साथ-साथ लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स की भागीदारी बढ़े। अगर ऐसा होता है तो सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकती है। बता दें, इस वर्ष अर्थव्यवस्था की रफ्तार 2.9 प्रतिशत रह सकती है। वहीं, अमेरिका की ग्रोथ रेट 2.1 प्रतिशत हो सकती है। सोने के बाजार की निगाह इन आकड़ों पर भी रहेगी।

रिपोर्ट के अनुसार दो बातें पर रखें निगाह

पहला सेंट्रल बैक और दूसरा भारत है। भारत गोल्ड का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। सालाना 800 टन की नेट डिमांड रहती है। अप्रैल के महीने में केंद्र सरकार ने गोल्ड की इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। काउंसिल का मानना है कि इंपोर्ट ड्यूटी के बढ़ने की वजह से बार और क्वाइन डिमांड में 50 से 60 टन की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, सालाना 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

डॉलर की मजबूती और रेट्स में बढ़ोतरी गोल्ड के मार्केट के लिए अच्छी खबर नहीं है। काउंसिल का कहना है कि अगर मौजूदा रेट्स की तुलना में सोने का दाम 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत गिरता है तो खरीदारी की संभावना अचानक बढ़ जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN