Home - इतनी होगी iPhone 18 की कीमत! देखें बजट में है या नहीं,...

इतनी होगी iPhone 18 की कीमत! देखें बजट में है या नहीं, सस्ते मिल रहे पुराने मॉडल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple iPhone 18 का 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट मार्केट में 89,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जो निश्चित रूप से iPhone 17 की तुलना में ज्यादा है। जहां तक इसके लॉन्च की बात है, तो ऐसी चर्चा है कि यह फोन 13 मार्च से 19 मार्च, 2027 के बीच लॉन्च किया जाएगा।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Apple अगले साल iPhone 18 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च में अभी काफी समय बाकी है, फिर भी इंटरनेट पर इस फोन से जुड़ी कई लीक और अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। और एक बात तो पक्की है कि यह फोन अपने पिछले मॉडल की तरह ही जबर्दस्त होगा। अगर आप भी इसकी कीमत जानने के लिए उत्सुक है, तो यह खबर आपके काम की है। लीक के जरिए, फोन की संभावित कीमत सामने आ गई है, जिससे हमें एक अंदाजा मिल जाता है कि भारत में यह किस कीमत पर आ सकता है। चलिए एक नजर डालते हैं अब तक सामने आई डिटेल्स पर…

अपने अपग्रेड में देरी न करें

अपनी अगली खरीदारी के लिए पर्सनलाइज़्ड EMI ऑफ़र देखें

अपने अपग्रेड में देरी न करें

iPhone 18 का कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स

Apple iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 48 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल होगा। हमें यकीन है कि इस फोन का रियर कैमरा सेटअप बेहतरीन तस्वीरें खींचने में सक्षम होगा, जिसमें AI फीचर्स भी मदद करेंगे। सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए, इस फोन में 18 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है।

अपकमिंग आईफोन में मक्खन जैसे स्मूद डिस्प्ले मिलेगा। कहा जा रहा है कि iPhone 18 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। तेज परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A20 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि पिछले मॉडल की तुलना में इसमें बड़ी बैटरी और 25W वायरलेस MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट होगा। अभी तक डिजाइन में बदलाव के बारे में कोई जानकारी नहीं है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि Apple नए कलर पैलेट के साथ वही एलिमेंट्स इस्तेमाल करेगा जो iPhone 17 में देखे गए थे।

भारत में Apple iPhone 18 की कीमत और रिलीज की तारीख

Apple iPhone 18 का 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट मार्केट में 89,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जो निश्चित रूप से iPhone 17 की तुलना में ज्यादा है। जहां तक इसके लॉन्च की बात है, तो ऐसी चर्चा है कि यह फोन 13 मार्च से 19 मार्च, 2027 के बीच लॉन्च किया जाएगा।

खबरें हैं कि इस बार ऐप्पल अपने आईफोन लॉन्च प्लान में बदलाव करेगा। Apple इस बार लॉन्च को स्प्लिट कर रहा है – प्रीमियम मॉडल्स पहले, बेस मॉडल बाद में। यानी ऐप्पल पहले iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max (और iPhone Ultra/Foldable) को बाजार में उतारेगा, जिनकी सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 (बेस मॉडल) और iPhone 18e का लॉन्च अगले साल शिफ्ट कर रहा है। कहा जा रहा है कि ऐप्पल अपने प्रीमियम मॉडल्स (Pro/Pro Max, Fold) से ज्यादा रेवेन्यू कमाना चाहता है, इसलिए बेस मॉडल का लॉन्च 2027 में शिफ्ट किया जा रहा है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Flipkart GOAt Sale में सस्ते मिल रहे मौजूदा आईफोन मॉडल्स, देखें लिस्ट

iPhone 17

सेल में यह फोन 72,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। फोन की वास्तविक कीमत 82,900 रुपये है। यानी सेल में फोन ऑफर्स के बाद 10,000 रुपये सस्ता मिलेगा। इसमें 6.3 इंच स्क्रीन, 18 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, दो रियर कैमरे (48MP + 48MP) और A19 चिपसेट है।

सेल में यह फोन 58,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। फोन की वास्तविक कीमत 69,900 रुपये है। यानी सेल में फोन ऑफर्स के बाद 11,000 रुपये सस्ता मिलेगा। इसमें 6.1 इंच स्क्रीन, 12 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, दो रियर कैमरे (48MP + 12MP) और A18 चिपसेट है।

सेल में यह फोन 52,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। फोन की वास्तविक कीमत 59,900 रुपये है। यानी सेल में फोन ऑफर्स के बाद 7,000 रुपये सस्ता मिलेगा। इसमें 6.1 इंच स्क्रीन, 12 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, दो रियर कैमरे (48MP + 12MP) और A16 चिपसेट है।

iPhone 16e

सेल में यह फोन 57,400 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। फोन की वास्तविक कीमत 59,900 रुपये है। यानी सेल में फोन ऑफर्स के बाद 2500 रुपये सस्ता मिलेगा। इसमें 6.1 इंच स्क्रीन, 12 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, 48MP मेन रियर कैमरा और A18 चिपसेट है।

iPhone 16 Plus

सेल में यह फोन 73,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। फोन की वास्तविक कीमत 79,900 रुपये है। यानी सेल में फोन ऑफर्स के बाद 6,000 रुपये सस्ता मिलेगा। इसमें 6.7 इंच स्क्रीन, 12 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, दो रियर कैमरे (48MP + 12MP) और A18 चिपसेट है।

iPhone 17e

सेल में यह फोन 58,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। फोन की वास्तविक कीमत 64,900 रुपये है। यानी सेल में फोन ऑफर्स के बाद 6,000 रुपये सस्ता मिलेगा। इसमें 6.1 इंच स्क्रीन, 12 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, 48MP मेन रियर कैमरा और A19 चिपसेट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN