Home मनोरंजन समाचार राकेश बेदी की वजह से बढ़ाना पड़ा था बजट, धुरंधर में VFX...

राकेश बेदी की वजह से बढ़ाना पड़ा था बजट, धुरंधर में VFX से तैयार किया गया था यह सीन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/05/1200x900/DhuRak_1783271746049_1783271750692_c1d6d9e2-1d82-4465-852d-57e83a4b05a1.jpg

धुरंधर के इस सीन को ज्यादातर लोगों ने शायद नोटिस भी नहीं किया, लेकिन कम लोग जानते हैं कि इस सीन को तैयार करने के लिए मेकर्स को अपना बजट बढ़ाना पड़ा था, वो भी सिर्फ राकेश बेदी के एक इंप्रोवाइजेशन के चलते।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर-2’ ब्लॉकबस्टर हिट थीं। दोनों ही फिल्मों की कहानियां, प्रेजेंटेशन और इनमें एक्टर्स का काम लोगों को खूब पसंद आया। हालांकि रणवीर सिंह के बाद अगर किसी ने सबसे ज्यादा तारीफें लूटीं, तो वह थे एक्टर राकेश बेदी। फिल्म के पार्ट-1 में भले ही उनका रोल थोड़ा हल्का रखा गया था, लेकिन पार्ट-2 के बाद तो हर जगह बस वही छाए थे। राकेश को उनके काम के लिए खूब तारीफ मिली, लेकिन क्या आपको पता है, कि राकेश बेदी की वजह से ही आदित्य धर को फिल्म का बजट थोड़ा सा बढ़ाना पड़ गया था। कैसे? चलिए जानते हैं।

VFX था फिल्म में दिखाया यह सीन

फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर-2’ में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म में जब वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठे यह कहते नजर आते हैं कि ‘योर बटक्स आर वेरी व्हाइट’ तो यह सीन फिल्म की स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। राकेश बेदी ने बताया कि यह डायलॉग उनकी इंप्रोवाइजेशन था और यह आदित्य धर को इतना पसंद आया कि इसको जस्टिफाई करने के लिए उन्होंने फिल्म के उस सीन में VFX का अलग से काम करवाते हुए पीछे एक तालाब और उसमें बत्तखें दिखाईं।

राकेश बेदी ने किया इंप्रोवाइजेशन

फिल्म के इस डायलॉग के जरिए जमील जमाली फनी लहजे में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पर तंज कसता है। राकेश बेदी ने एक इवेंट में बताया, “मैंने उनसे कहा कि बताइए मुझे कि PMO में ऐसा कौन सा आदमी है जो यह लाइन ले सकता है कि योर बटक्स आर वेरी व्हाइट? जब मैंने यह लाइन बोली थी, तब ना तो पीछे कोई तालाब था और ना ही कोई बत्तख थी। यह लाइन इतनी अच्छी थी कि आदित्य ने कहा कि मैं इस लाइन को जाने नहीं दे सकता। मैं आपके लिए इस सीन में पीछे तालाब और बत्तखें तैयार करवाऊंगा।” इस तरह हमें मिला राकेश बेदी का वो मजेदार सीन जिस पर थिएटर में बैठा लगभग हर आदमी ठहाके मारकर हंसा था।

आदित्य धर को बढ़ाना पड़ा बजट

बता दें कि राकेश बेदी के करियर का ग्राफ इस फिल्म के बाद तेजी से ऊपर गया। उन्हें जमकर ऐड मिलने शुरू हो गए और वह कई पॉडकास्ट में भी नजर आए। हालांकि कम लोग जानते हैं कि राकेश बेदी की वजह से आदित्य धर को इस फिल्म में सबसे महंगे VFX वर्क में से एक करना पड़ गया था। फिल्म की बात करें तो रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल स्टारर इस फिल्म के पार्ट-2 का बजट 250 करोड़ के लगभग था, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 1850 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN