Home मनोरंजन समाचार Main Vaapas Aaunga Box Office Day 24: संडे को ‘मैं वापस आऊंगा’...

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 24: संडे को ‘मैं वापस आऊंगा’ ने लगाई दहाड़, तोड़ा पिछले एक हफ्ते का अपना ही रिकॉर्ड

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/main_vaapas_aaunga___1783297814549_1783297814704_6f25d8a1-3599-4dad-951a-8f2b40c0dbd2.png

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को रिलीज हुए 24 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने डे वन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा रखा है। इस फिल्म में सभी कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है।

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 24: 12 जून का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद धमाकेदार रहा था। इस दिन एक साथ तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। इन तीनों फिल्मों ने एक साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाया था। 12 जून को कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ रिलीज हुई थी। ऐसे में जाहिर ही कि ये तीनों ही फिल्में बड़े स्टार्स की हैं तो इनके बीच मुकाबला भी काफी तगड़ा रहा होगा। वहीं, भले ही इन तीनों के बीच थ्रिटिकल क्लैश हुआ हो, लेकिन इम्तियाज अली की फिल्म अच्छी कमाई कर ही है। ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। ऐसे में फिल्म ने रविवार को शानदार कमाई की। तो चलिए जानते हैं ‘मैं वापस आऊंगा’ ने अब तक कितना कलेक्शन कर चुकी है।

संडे को ‘मैं वापस आऊंगा’ ने की बंपर कमाई

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को रिलीज हुए 24 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने डे वन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा रखा है। इस फिल्म में सभी कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। ‘मैं वापस आऊंगा’ को क्रिटिक्स के साथ फैंस के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। हमेशा ही तरह ही इम्तियाज ने एक बार फिर से अपनी फिल्म के जरिए फैंस का दिल जीता है। अब बात करते हैं कलेक्शन की तो ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके संडे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो बेहद शानदार हैं। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 24 दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘मैं वापस आऊंगा’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 57.65 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें ‘मैं वापस आऊंगा’ का कलेक्शन

वीक 1 12.25 करोड़ रुपये
वीक 2 22.55 करोड़ रुपये
वीक 3 17.45 करोड़ रुपये
डे 22 1.05 करोड़ रुपये
डे 23 2.00 करोड़ रुपये
डे 24 2.35 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 57.65 करोड़ रुपये

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का रिलीज के साथ ही कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ से सामना हुआ। इसके अलावा पहले से ही वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और राम चरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में कब्जा जाए हुए थीं। वहीं, अब इसके सामने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ के बाद अब आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ भी आकर खड़ी हो गई है। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है। इसके बावजूद ‘मैं वापस आऊंगा’ शानदार कमाई कर रही है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN