Home - Amazon-Flipkart Sale में शॉपिंग की है? ‘आपका पार्सल अटक गया है’ ऐसे...

Amazon-Flipkart Sale में शॉपिंग की है? ‘आपका पार्सल अटक गया है’ ऐसे मैसेज आए तो भूलकर भी न करें ये काम

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Amazon और Flipkart की स्पेशल के दौरान ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। साइबर अपराधी Fake Delivery Scam के जरिए लोगों के बैंक अकाउंट और पर्सनल जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। अगर आपने Prime Day या GOAT Sale में शॉपिंग की है या करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

Amazon Prime Day Sale और Flipkart GOAT सेल का इंतजार हर साल लोग करते हैं। इस दौरान स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज और कई दूसरे प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट मिलता है। लेकिन जहां एक तरफ ग्राहक सस्ते डील्स की तलाश में रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ साइबर ठग भी इसी मौके का फायदा उठाने के लिए तैयार बैठे रहते हैं। सेल के दौरान Fake Delivery SMS, फर्जी Amazon वेबसाइट, नकली Customer Care कॉल जैसे स्कैम तेजी से बढ़ जाते हैं। ठग ऐसे मैसेज भेजते हैं जिनमें लिखा होता है कि आपका पार्सल अटक गया है, एड्रेस अपडेट करें या छोटी-सी फीस देकर डिलीवरी पूरी करें। जैसे ही यूजर लिंक पर क्लिक करता है, उसकी बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड या OTP चोरी हो सकता है। आइए जानते हैं कि Delivery Scam कैसे काम करता है और इससे बचने के आसान तरीके क्या हैं।

Sale में दौरान बढ़ जाते हैं Scam

Prime Day Sale के दौरान लाखों ऑर्डर एक साथ किए जाते हैं। लोग लगातार अपने मोबाइल पर डिलीवरी अपडेट, OTP, ईमेल और SMS का इंतजार करते हैं। इसी मौके का फायदा उठाकर साइबर ठग Amazon के नाम से नकली मैसेज और ईमेल भेजते हैं। क्योंकि यूजर पहले से ही पार्सल का इंतजार कर रहा होता है, इसलिए वह आसानी से ऐसे मैसेज पर भरोसा कर लेता है। यही वजह है कि Prime Day के दौरान ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़ जाते हैं।

ऐसे काम करता है Fake Delivery Scam

इस स्कैम में यूजर को SMS, WhatsApp, ईमेल या कॉल के जरिए बताया जाता है कि उसका ऑर्डर डिलीवर नहीं हो पा रहा है। मैसेज में एक लिंक दिया जाता है और कहा जाता है कि एड्रेस अपडेट करें, 10 या 20 रुपए की डिलीवरी फीस भरें या अकाउंट वेरिफाई करें। जैसे ही यूजर लिंक खोलता है, वह नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है जो बिल्कुल Amazon जैसी दिखती है। वहां लॉगिन करते ही यूजर का पासवर्ड, कार्ड डिटेल या बैंकिंग जानकारी ठगों तक पहुंच जाती है।

Fake Customer Care Call भी खतरा

कई लोगों को कॉल करके कहा जाता है कि उनका ऑर्डर कैंसिल हो गया है, रिफंड मिलेगा या डिलीवरी रोक दी गई है। इसके बाद उनसे OTP या बैंक डिटेल मांगी जाती है। याद रखें कि Amazon कभी भी फोन पर OTP, UPI PIN या बैंक पासवर्ड नहीं मांगता।

इन 7 बातों का रखें खास ध्यान

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

2. केवल Amazon की आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ऑर्डर ट्रैक करें।

3. OTP, UPI PIN या बैंक डिटेल किसी के साथ साझा न करें।

4. बहुत ज्यादा सस्ते ऑफर देखकर तुरंत भरोसा न करें।

5. वेबसाइट का URL हमेशा ध्यान से जांचें।

6. डिलीवरी के नाम पर मांगी गई छोटी फीस भी बिना जांचे न भरें।

7. किसी भी संदिग्ध मैसेज या कॉल की रिपोर्ट करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN