Home मनोरंजन समाचार किशोर कुमार के घर के बाहर महमूद को गुजारनी पड़ी थी रात,...

किशोर कुमार के घर के बाहर महमूद को गुजारनी पड़ी थी रात, ऐसे मिला फिल्म पड़ोसन का सबसे यादगार किरदार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/ddsydfddfrdbhgfvdbyrfdgjjxgdfddfeehdjgtdgggfv_1783315096134_1783315099341_f26e855f-ca66-4373-9bad-5ec38608fb8d.jpg

फिल्म पड़ोसन में किशोर दा का विद्यापति वाला किरदार अमर हो गया। लेकिन क्या आप जानते हैं इस रोल के लिए प्रोड्यूसर महमूद को उनके घर के बाहर रात गुजारनी पड़ी थी। ऐसे बना ये यादगार किरदार

1968 में एक फिल्म आई थी पड़ोसन। इस फिल्म में सुनील दत्त ने अपनी टफ इमेज बदलते हुए एक मजेदार किरदार भोला को निभाया था। फिल्म में सायरा बानो उनकी हीरोइन बिंदु थीं। इन दो लीड एक्टर के अलावा जिस पर ऑडियंस का सबसे ज्यादा ध्यान गया था वो थे भोला के संगीत गुरु विद्यापति। उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और लुक ने हिंदी सिनेमा को हमेशा याद रखने वाला किरदार दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में उन्हें कास्ट करने के लिए प्रोड्यूसर महमूद को पापड़ बेलने पड़े थे। कड़ी मशक्कत और मेहनत के बाद किशोर कुमार ये आइकॉनिक किरदार निभाने के लिए तैयार हुए।

किशोर कुमार ने रिजेक्ट कर दिया था रोल

इस फिल्म में बिंदु के गुरु बनने वाले एक्टर महमूद ने ही पड़ोसन को प्रोड्यूस किया था। ऐसे में वो चाहते थे कि विद्यापति का किरदार सिर्फ किशोर कुमार ही निभाए। उन्होंने ये रोल एक्टर-सिंगर को ऑफर किया लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। ये वो दौर था जब किशोर कुमार फिल्मों में एक्टिंग के लिए तैयार नहीं थे। महमूद ने उन्हें मनाया, एक महीने तक उनके पीछे पड़े रहे, लेकिन रोल के लिए वो तैयर नहीं हुए। महमूद ने भी हार नहीं मानी, क्योंकि वो जानते थे कि इस रोल को किशोर कुमार से बेहतर कोई नहीं निभा सकता।

महमूद ने ऐसे मनाया

एक दिन महमूद किशोर कुमार के घर के बाहर रहे। पूरी रात ऐसे ही गुजार दी। किशोर कुमार का दिल पसीजा और उन्होंने महमूद की लगन देखते हुए इस फिल्म के लिए हामी भर दी। फिल्म में उन्होंने सुनील दत्त के गुरु का किरदार निभाया था जिसने ऑडियंस को खूब हंसाया। फिल्म में उनका जो किरदार था वो असल में उनके अंकल धनंजय बैनर्जी से इंस्पायर्ड था। वो भी एक क्लासिकल सिंगर थे।

सुनील दत्त नहीं थे पहली पसंद

ये बात भी कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म पड़ोसन के लिए सुनील दत्त पहली पसंद नहीं थे। फिल्म के प्रोड्यूसर महमूद ने RD बर्मन के साथ पिछली फिल्मों में काम किया था। दोनों के बीच अच्छा रिश्ता था। वो चाहते थे कि RD बर्मन इस फिल्म में भोला का किरदार निभाए। लेकिन RD बर्मन दो फिल्मों में एक्टिंग के बाद अपने संगीत को ही समय देना चाहते थे।ऐसी भी रिपोर्ट है कि गुरु दत्त भी फिल्म के लिए पसंद किए गए थे, लेकिन उससे पहले उनकी डेथ हो गई। अंत में सुनील दत्त ने भोला का किरदार निभाकर सब को हैरान कर दिया। ये उस साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।फिल्म का गाना ‘मेरी सामने वाली खिड़की में’ खूब हिट हुआ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN