Home खेल समाचार भारत इकलौता नहीं, 10 में 8 सबसे ज्यादा आबादी वाले देश नहीं...

भारत इकलौता नहीं, 10 में 8 सबसे ज्यादा आबादी वाले देश नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप; देखें पूरी लिस्ट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

FIFA World Cup 2026 में भारत इकलौता नहीं जो इस समय जारी 48 टीमों वाले टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है। 10 में 8 सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भी इस बार फीफा वर्ल्ड कप में नहीं खेल रहे हैं। आप पूरी लिस्ट देख लीजिए। 

FIFA World Cup 2026 इस समय अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में जारी है, जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, लेकिन दो दर्जन के करीब टीमें अब तक बाहर हो चुकी हैं। कहने तो यह विश्व कप है, लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 9 देश इस टूर्नामेंट का हिस्सा ही नहीं हैं। करीब 6.15 लाख की आबादी वाला देश इस फुटबॉल विश्व कप का हिस्सा था, लेकिन 140 से ज्यादा करोड़ की आबादी वाले दो देश इस मेगा इवेंट का हिस्सा ही नहीं है। इनमें एक है भारत और दूसरा है। इनके अलावा किसी भी देश की आबादी 100 करोड़ से ज्यादा की नहीं हैं।

इस समय दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में भारत, चीन, अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नाइजीरिया, ब्राजील, बांग्लादेश, रूस और इथोपिया का नाम शामिल है। इनमें से सिर्फ दो ही देश ऐसे हैं, जो मौजूदा फीफा विश्व कप का हिस्सा हैं। इनमें एक है मेजबान अमेरिका और दूसरा है ब्राजील। अमेरिका भी इसमें अपवाद है, क्योंकि अमेरिका के पास न तो एक भी फुटबॉल विश्व कप की ट्रॉफी है और अमेरिका जितने विश्व कप खेले नहीं हैं, उससे भी ज्यादा फीफा विश्व कप मिस किए हैं। ब्राजील है टॉप 10 मोस्ट पोपुलेटेड देशों में फुटबॉल के मामले में सबसे आगे है।

ऐसा नहीं है कि यह देश कभी फीफा वर्ल्ड कप नहीं खेले हैं या खेलते नहीं है। कई देश हैं, जो पहले कई बार फीफा वर्ल्ड कप खेले हैं। नाइजीरिया की टीम 6 बार विश्व कप का हिस्सा रही है, जबकि रूस ने 4 बार टूर्नामेंट खेला है। सोवियत संघ को मिलाएं तो यह संख्या 11 हो जाती है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और इथोपिया ने तो कभी फीफा वर्ल्ड कप खेला ही नहीं है। चीन और इंडोनेशिया ने एक-एक मर्तबा इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। इंडोनेशिया ने भी 1938 में यह टूर्नामेंट डट ईस्ट इंडीज के नाम से टूर्नामेंट खेला था।

क्यों नहीं हैं ज्यादा आबादी वाले देश वर्ल्ड कप का हिस्सा?

अब सवाल उठता है कि जब एक मिलियन की आबादी से भी कम वाले देश टूर्नामेंट में खेल रहे हैं तो फिर इस वैश्विक टूर्नामेंट में दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश क्यों नहीं हैं। इसके कारण अलग-अलग हो सकते हैं। आबादी करोड़ों में है, लेकिन क्वालिटी प्लेयर्स इनके पास नहीं है। अमेरिका और ब्राजील को छोड़ दें तो बाकी देशों के पास ऐसे खिलाड़ी ही नहीं हैं, जो विदेशी लीग्स में जाकर खेलें। अगर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल टूर्नामेंट का अगर हिस्सा बनना है तो इसके लिए जमीन पर बहुत मेहनत इन्हें करनी होगी।

दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देश

1. भारत – 146 करोड़ (लगभग)

2. चीन – 141 करोड़ (लगभग)

3. अमेरिका – 34 करोड़ (लगभग)

4. इंडोनेशिया – 28.5 करोड़ (लगभग)

5. पाकिस्तान – 25.5 करोड़ (लगभग)

6. नाइजीरिया – 23.7 करोड़ (लगभग)

7. ब्राजील – 21.2 करोड़ (लगभग)

8. बांग्लादेश – 17.5 करोड़ (लगभग)

9. रूस – 14.4 करोड़ (लगभग)

10. इथोपिया – 13.5 करोड़ (लगभग)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN