Home BUSINESS NEWS HINDI इन कंपनियों के शेयरों को खरीदने की होड़, 9% तक चढ़ा है...

इन कंपनियों के शेयरों को खरीदने की होड़, 9% तक चढ़ा है भाव, BSE ने मांगा जवाब

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock in News: शेयर बाजार में आज दो कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। Aegis Vopak Terminals Ltd के शेयर बीएसई में आज 284.10 रुपये के स्तर तक पहुंच गए थे। Aegis Logistics Limited के शेयर एनएसई में 9 प्रतिशत की तेजी के साथ 1423.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। बता दें, दोनों कंपनियों के शेयर क्रमशः 8 प्रतिशत और 6 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ है।

Aegis Logistics Limited के शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है?

पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 81 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अबतक यह स्टॉक 95 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, तीन साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक का दाम 304 प्रतिशत तक बढ़ा है।

Aegis Vopak Terminals Ltd के शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा रहा?

1 महीने में स्टॉक की कीमतों में 47 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 1 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 16 प्रतिशत का लाभ मिला है। बीएसई ने 6 जुलाई को शेयरों में इस तेजी को लेकर कंपनी से जवाब मांगा है। कंपनी ने अबतक जवाब नहीं दिया है।

इससे पहले 17 जून 2026 को बीएसई ने Aegis Logistics से शेयरों में तेजी के पीछे की वजह मांगा था। कंपनी ने तब एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया था कि निवेशकों की दिलचस्पी की वजह से यह तेजी देखने को मिली है। कंपनी का स्टॉक की कीमतों में तेजी के पीछे कोई योगदान नहीं है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है (Aegis Vopak Terminals Ltd)

जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 596 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर इसमें 56 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कपनी का नेट प्रॉफिट 381 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का रेवन्यू मार्च क्वार्टर के दौरान 2594 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में ऑपरेशनल रेवन्यू 1705 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी EBITA 670 करोड़ रुपये मार्च क्वार्टर में रहा था। इसमें 54 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक साल पहले यह 434 करोड़ रुपये रहा था।

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि कंपनी के प्रॉफिट में वित्त वर्ष 2026 से 2028 के दौरान 9 प्रतिशत का CAGR रहने की उम्मीद है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN