Home मनोरंजन समाचार Alpha Box Office: हो गया फैसला! चौथे दिन 70% घटा कलेक्शन, बस...

Alpha Box Office: हो गया फैसला! चौथे दिन 70% घटा कलेक्शन, बस इतनी हुई अब तक की कमाई

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/Alpha_Day_4_1783358645626_1783358651503_a4232a01-910f-4d95-ade3-a874a2af3582.jpg

Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन चारों खाने चित हो गई है। फिल्म की कमाई में भारी गिरावट बता रही है कि भारतीय ऑडियंस धुरंधर के बाद अब इस तरह की मनघड़ंत फिल्मों को एंटरटेन करने के मूड में नहीं है।

आदित्य चोपड़ा प्रोडक्शन की फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज के बाद चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधें मुंह गिरी। फिल्म की कमाई में 70% से ज्यादा की गिरावट देखने मिली और कमाई का आंकड़ा महज 3 करोड़ 85 लाख रुपये रह गया। सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’, ‘राजी’ और ‘सरफरोश’ जैसी रियल फील वाली स्पाई मूवीज से कंपेयर करते हुए इस YRF फिल्म को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लग रहा है कि भारतीय ऑडियंस को अब क्वालिटी फिल्मों का चस्का लग चुका है और अब इस तरह की मनघड़ंत कहानियों को पब्लिक सिरे से खारिज कर रही है।

शुरुआत तो अच्छी रही थी लेकिन फिर..

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी इस मूवी का जब ट्रेलर आया, तभी लोगों को शक होना लगा था और जब फिल्म सिनेमाघरों में उतरी तो सच सामने आ गया। लेकिन क्योंकि फिल्म में ऋतिक रोशन के कैमियो से टीज किया गया था, इसलिए मूवी को शुरुआत अच्छी मिल गई। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ ने 9 करोड़ 25 लाख रुपये की धमाकेदार कमाई के साथ शुरुआत की और फिर दूसरे ही दिन कमाई का ग्राफ 11 करोड़ 50 लाख पहुंच गया।

सोमवार को औंधे मुंह गिरी यह फिल्म

तीसरे दिन फिल्म ने अपना अभी तक का हाइएस्ट कलेक्शन किया और बिजनेस 13 करोड़ 25 लाख रुपये रहा। सोमवार तक लेकिन नतीजे पूरी तरह बदल गए। एक तरफ जहां अक्षय कुमार की ‘वेलकम-5’ को पब्लिक ने प्यार दिया, वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट की इस VFX और हाई-फाई स्पाई मूवी वाली थीम फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। कमाई में आई गिरावट सोमवार की वजह से भी है, लेकिन बावजूद इसके 70% की गिरावट एक्सपर्ट बहुत ज्यादा मानकर चल रहे हैं। बात फिल्म की कुल कमाई की करें तो अभी यह लागत से बहुत दूर है।

अल्फा का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन

शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बनाने में तकरीबन 130 करोड़ रुपये की लागत आई है, उस हिसाब से फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी बहुत कम है। फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए सैकनिकल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 37 करोड़ 85 लाख रुपये रही है, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अभी तक यह सिर्फ 63 करोड़ 64 लाख रुपये का आंकड़ा ही छू पाई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN