Home LIFESTYLE NEWS HINDI स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए क्या खाएं? डॉक्टर ने बताए 3 सुपरफूड्स,...

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए क्या खाएं? डॉक्टर ने बताए 3 सुपरफूड्स, जिन्हें डेली डाइट में करें शामिल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लो स्पर्म काउंट आजकल बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है और इसके लिए लोग आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर ने इसे सुधारने के लिए कुछ सुपरफूड्स को डेली डाइट में शामिल करने की सलाह दी है।

लो स्पर्म काउंट की समस्या आजकल पुरुषों में आम हो चुकी है और इसका सीधा असर फर्टिलिटी पर पड़ता है। नॉर्मल स्पर्म काउंट 15 मिलियन/ml या इससे अधिक होता है, अगर इससे कम हो तो उसे लो स्पर्म काउंट में माना जाता है। आजकल की लाइफस्टाइल, स्मोकिंग, अल्कोहल के कारण भी स्पर्म काउंट कम हो रहा है और ऐसे में लोग डॉक्टर को दिखाते हैं या फिर कोई दवा लेना शुरू कर देते हैं। अगर आपको भी लो स्पर्म काउंट की समस्या हो रही है, तो सिर्फ दवाओं पर निर्भर न रहें, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल और डेली डाइट को सुधारने की कोशिश करें। सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर सुनील जिंदल ने बताया कि कुछ चीजें हैं, जो रोजाना खाने पर स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इन चीजों को पुरुषों को जरूर खाना चाहिए, चलिए बताते हैं आखिर ये कौन से सुपरफूड्स हैं?

कौन से सुपरफूड्स डाइट में करें शामिल

डॉक्टर सुनील जिंदल ने बताया कि ये 3 सुपरफूड्स हर आदमी को खाने चाहिए। अगर आपका स्पर्म काउंट कम नहीं है, तब भी खाएं। इससे आपके स्पर्म की क्वालिटी सुधर जाएगी। ये तीनों फूड्स हमारी डेली डाइट का हिस्सा आसानी से बन सकते हैं।

1- अखरोट जरूर खाएं

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्पर्म हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं, जिससे स्पर्म को नुकसान पहुंचने का खतरा कम हो सकता है। रोजाना 1-2 अखरोट खाना आपकी सेहत के लिए सही रहेगा।

2- पालक या हरी सब्जियां

पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां फोलेट, आयरन, विटामिन C, E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। इन सब्जियां में मौजूद पोषक तत्व स्पर्म हेल्थ को बेहतर बनाए रखने और नई स्पर्म सेल्स के निर्माण में मदद कर सकते हैं। फोलेट खासतौर पर गुड स्पर्म की ग्रोथ के लिए जरूरी माना जाता है। अगर आप अपनी डेली डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करते हैं, तो स्पर्म काउंट और क्वालिटी में सुधार हो सकता है।

3- Oyster (ऑयस्टर)

ऑयस्टर एक प्रकार की समुद्री शेलफिश (सीप) होती है, जो समुद्र में पाई जाती है। इसे कई देशों में सीफूड के रूप में खाया जाता है। कई लोग इसे नहीं खाते हैं लेकिन स्पर्म काउंट बढ़ाने में ये भी काफी मददगार होती है। ऑयस्टर में जिंक की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जिंक एक ऐसा मिनरल है जो टेस्टोस्टेरोन के सामान्य लेवल को बनाए रखने और स्पर्म काउंट को बेहतर करने में मदद करता है।

लाइफस्टाइल को बदलना है जरूरी

इन सुपरफूड्स को खाने से ही आपका स्पर्म काउंट बेहतर नहीं होगा। उसके लिए आपको शराब, सिगरेट छोड़नी पड़ेगी और सही रूटीन में खाने-सोने की आदत बनानी पड़ेगी। अगर आप ज्यादा तनाव में रहते हैं, नींद पूरी नहीं होती, हेल्दी चीजें नहीं खाते हैं, तब भी स्पर्म काउंट पर असर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल को पहले सुधारें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN