Home मनोरंजन समाचार सेलिना जेटली ने पति पर शोषण और हिंसा के केस के बीच...

सेलिना जेटली ने पति पर शोषण और हिंसा के केस के बीच लड़कियों को दी जरूरी सलाह, शादी के पहले…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/07/1200x900/celina_jaitly_1783402585729_1783402585842_2534e517-01e7-44b0-8a2a-90942f038496.jpg

सेलिना जेटली शादी के बुरे अनुभव से गुजर रही हैं। वह पति पर घरेलू हिंसा और शोषण के गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। अब उन्होंने लड़कियों से कहा है कि आपके पर्सनल अचीवमेंट्स या डिग्री कुछ काम नहीं आता।

सेलिना जेटली और उनके पति पीटर हॉग के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है। वह उन पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। इस बीच सेलिना ने शादी करने जा रही लड़कियों को एक सीख दी है। साथ ही बताया कि कैसे घरेलू हिंसा शुरू होती है तब आपको कुछ समझ नहीं आता और धीरे-धीरे आपको आदत पड़ जाती है।

सेलिना की सलाह

सेलिना इंडिया टुडे से बात कर रही थीं। उन्होंने लड़कियों को सलाह दी, ‘मैं लड़कियों से कहूंगी कि अगर आपके पास अपनी संपत्ति है तो शादी से पहले एग्रीमेंट कर लें। अपने असेट हमेशा अलग रखें क्योंकि आखिर में बात इसी पर आ जाती है। सारा प्यार, सारी केयर, साथ रहने के सारे वादे, बच्चे, मौत, जिंदगी सब कुछ असेट पर आकर खत्म होता है। यही मेरे दिल के लिए सबसे बड़ा दर्द था।’

चाहती थीं भरा-पूरा घर

सेलिना ने बताया कि उनको 15वीं वेडिंग ऐनिवर्सरी में गिफ्ट के तौर पर उनके पति पीटर हॉग ने तलाक के पेपर्स दिए थे। सेलिना ने एनडीटीवी से भी अपनी अब्यूजिव मैरिज पर बात की। वह बोलीं, ‘मैं चाहती थी कि बच्चों से भरा घर हो, भरा-पूरा परिवार हो। इसी तरह के परिवार में मैं बड़ी हुई हूं। शादी बहुत पवित्र थी। शादी की वैल्यू थी। शादी कठिन थी और ये रोज का झगड़ा बन गई।’

गलत शादी के लिए खुद जिम्मेदार

सेलिना ने गलत शादी पर किसी को नहीं बल्कि खुद को दोष दिया। बोलीं, ‘मैंने समझने में भूल की जिसकी वजह से गलत फैसला लिया। मैं जिम्मेदार हूं क्योंकि ये पहला शब्द है जो मेरे पिता ने मुझे सिखाया।’

अचीवमेंट हिंसा से नहीं बताते

वह आगे बोलती हैं, ‘पर्सनल लेवल पर आपके जो भी अचीवमेंट हों वो आपको हिंसा से नहीं बचाते। आपकी पब्लिक इमेज भी नहीं बचाती। अच्छी डिग्री भी नहीं बचा पाती और मैं धीरे-धीरे ऐसी शादी में टूटती गई।’

पड़ जाती है शोषण की आदत

सेलिना ने बताया, ‘हिंसा और शोषण रोतोरात नहीं होता। यह प्यार से शुरू होता है। यह इंटेंसिटी के साथ शुरू होता है। यह प्रॉमिस के साथ शुरू होता है। पहली बार में ये अंदर से आपको हिलाता है। दूसरा, पांचवां कन्फ्यूज करता है। 10वें में आप रोते हो। 15वें तक आदत पड़ जाती है।’ सेलिना ने कहा कि वह पर्दे पर कमबैक करना चाहती हैं। क्योंकि जिस सिचुएशन में हैं वहां या तो हार मान लें या मर जाएं। इसके अलावा किसी ऐसी चीज की तरफ मुड़ें जो उन्हें हील कर दे। यह काम उनका क्राफ्ट यानी एक्टिंग ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि यही उन्हें बचा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN