Home मनोरंजन समाचार जब इस गाने को रिकॉर्ड करने के लिए स्टूडियो में साइकिल लेकर...

जब इस गाने को रिकॉर्ड करने के लिए स्टूडियो में साइकिल लेकर पहुंच गए थे किशोर कुमार, घंटी बजाई और फिर…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/07/1200x900/kkd_1783401827670_1783401844080_05dc13d6-b61e-4057-a9c1-82e9a5324ca4.jpg

किशोर कुमार के आज एक ऐसे गाने के बारे में आपको बताते हैं जिसे रिकॉर्ड करने के लिए वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में साइकिल तक लेकर आ गए थे।

किशोर कुमार अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते थे। वह गाना गाते हुए भी कुछ ऐसा करते थे जो कोई सोच भी नहीं सकता था। उनके ऐसे कई अतरंगी किस्से हैं उनके गानों को लेकर जिन्हें सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे गाने के बारे में जिसको रिकॉर्ड करते वक्त वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में साइकिल ही लेकर आ गए।

कौनसा है वो गाना जिसके लिए साइकिल लेकर आ गए किशोर

जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो है डाकिया डाक लाया जो फिल्म पलकों की छांव में का है। इस गाने के लिरिक्स गुलजार ने लिखे थे और इसके म्यूजिक डायरेक्टर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल हैं। वहीं किशोर कुमार ने वंदना शास्त्री के साथ इसमें आवाज दी है।

क्यों स्टूडियो में साइकिल लेकर आए थे किशोर

अब आपको बताते हैं इस गाने से जुड़ा दिलचस्प किस्सा। अब क्योंकि इस गाने में दिखाया गया है कि डाकिया, साइकिल में डाक लेकर आता है। अब किशोर इस गाने को फुल डाकिया के मूड में गाना चाहते थे। इस वजह से किशोर कुमार, स्टूडियो में साइकिल लेकर आ गए और घंटी बजाने लगे।

जब वहां सब रिकॉर्डिंग स्टूडियो में आए और किशोर दा को देखा तो सब हैरान हो गए और उनसे पूछा कि आप साइकिल क्यों लेकर आए। तब किशोर दा हंसते हुए बोलते हैं कि क्योंकि यह डाकिया पर फिल्माया गाना है तो वह इस गाने को रियल दिखाने के लिए गाने के बीच में साइकिल की घंटी का इस्तेमाल करेंगे।

गाने में कैसे फिल्माया गया

अब आप गाना सुनेंगे तो आप देखेंगे कि शुरुआत में ही साइकिल की घंटी बजती है और बीच में भी कई बार घंटी का इस्तेमाल होता है। यह गाना काफी प्यारा है, इसमें दिखाया गया है कि कैसे सब लोग अपनों की चिट्ठियों का इंतजार करते हैं। किसी को शादी का न्योता आता है तो किसी को पैसे भेजे जाते हैं। इसमें हर इमोशन को दिखाया गया है और उसी इमोशन को किशोर दा ने अपने-अपने अंदाज में गया है। यह गाना काफी सुपरहिट हुआ था।

पहले मनोज और सायरा करने वाले थे फिल्म

आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज कुमार और सायरा बानो पहले फिल्म में काम कर रहे थे 1960 में, लेकिन फिर ये मूवी कभी बन ही नहीं पाई।

बता दें कि इस फिल्म के जरिए लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और लिरिसिस्ट गुलजार ने साथ में काम किया था। इसके बाद दोनों ने गहराई और गुलामी में काम किया है। डाकिया डाक लाया गाने के 3 अंतरा थे फिल्म में, लेकिन ऑडियो रिकॉर्ड में सिर्फ 2 अंतरा थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN