Home World News hindi इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग अदिपूर्णा’, ब्रह्मोस-अस्त्र मिसाइल...

इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग अदिपूर्णा’, ब्रह्मोस-अस्त्र मिसाइल पर लगी मुहर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग अदिपूर्णा’ मिला। भारत-इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस, अस्त्र मिसाइल, QR पेमेंट और इंडोनेशिया में IIT-IIM कैंपस खोलने पर ऐतिहासिक समझौता हुआ है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के रणनीतिक, रक्षा और सांस्कृतिक संबंधों में एक नया ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए हैं। जिनमें ब्रह्मोस और अस्र मिसाइलों का समझौता भी शामिल है। इसके अलावा, इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से भी नवाजा है। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत-इंडोनेशिया के मजबूत होते रिश्तों और पीएम मोदी के वैश्विक नेतृत्व को सम्मानित करते हुए, उन्हें इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग अदिपूर्णा ऑफ रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ मेडल से नवाजा है।

रक्षा क्षेत्र में मास्टरस्ट्रोक: ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल पर समझौता

भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बड़ा बूस्ट मिला है। ऑपरेशन सिंदूर में इसके शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर, इंडोनेशिया ने भारत की स्वदेशी ‘अस्त्र’ एयर-टू-एयर यानी हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल खरीदने का फैसला किया है।

इसके अलावा, भारत अपने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ की अतिरिक्त बैटरियां इंडोनेशिया को सप्लाई करेगा, जिससे इंडोनेशियाई नौसेना की तटीय रक्षा प्रणाली और भी मजबूत होगी।

दोनों देश रणनीतिक रूप से बेहद अहम ‘सबंग पोर्ट’ का संयुक्त विकास करेंगे। यह बंदरगाह स्ट्रेट ऑफ मलक्का के मुहाने पर स्थित है, जो समुद्री व्यापार और इंडो-पैसिफिक की सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा कदम है।

क्रॉस-बॉर्डर डिजिटल पेमेंट और तकनीकी लिंकेज

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने ऐलान किया कि भारत और इंडोनेशिया डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। इसके तहत भारत के UPI और इंडोनेशिया के QRIS (QR पेमेंट कोड) के बीच क्रॉस-बॉर्डर लिंकेज किया जा रहा है। इससे बाली और अन्य स्थानों पर जाने वाले भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों को सीधे अपने फोन से आसान और सस्ता डिजिटल भुगतान करने की सुविधा मिलेगी।

भारत इंडोनेशिया को उनके चुनावों के लिए विशिष्ट ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (EVMs) विकसित करने में भी तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

शिक्षा का विस्तार: इंडोनेशिया में खुलेंगे IIT और IIM

भारत की प्रतिभा और तकनीक को वैश्विक पटल पर ले जाते हुए, भारत के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान- IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) और IIM (भारतीय प्रबंध संस्थान) अब इंडोनेशिया में अपने कैंपस स्थापित करेंगे। यह कदम दोनों देशों के युवाओं के बीच तकनीकी और प्रबंधकीय शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

समुद्री सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और प्रम्बानन मंदिर का संरक्षण

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों ने ‘समुद्री सुरक्षा और आपदा प्रबंधन’ के लिए आधिकारिक तौर पर एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो योग्याकार्ता स्थित ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर परिसर का भी दौरा कर रहे हैं। भारत ने यूनेस्को के इस सबसे बड़े हिंदू विश्व धरोहर स्थल के संरक्षण और रखरखाव में इंडोनेशिया की मदद करने का ऐलान किया है।

यह उच्च-स्तरीय दौरा 2018 में दोनों देशों के बीच स्थापित ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के बाद की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। रक्षा समझौतों से लेकर वित्तीय एकीकरण और सांस्कृतिक संरक्षण तक, ये ताजा कदम भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ पॉलिसी और ‘महासागर’ विजन को अभूतपूर्व ताकत प्रदान कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN