Home मनोरंजन समाचार 8.9 रेटिंग वाली ये सीरीज मिस तो नहीं कर दी आपने? ‘सपने...

8.9 रेटिंग वाली ये सीरीज मिस तो नहीं कर दी आपने? ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ के मेकर्स ने लिखी है इसकी कहानी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/07/1200x900/7_july_ncr_days_1783404441790_1783404464171_0d97cf95-2db0-4354-baf8-f10c857343b6.jpg

‘सपने वर्सेस एवरीवन’ पसंद आई थी? अगर हां, तो आपको ये सीरीज भी अच्छी लगेगी। इसकी कहानी भी उन्हीं ने लिखी है जिन्होंने ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ की कहानी लिखी है।

छोटे शहर की रूढ़िवादी सोच और बड़े शहर की चकाचौंध के बीच का टकराव अक्सर जिंदगी को पूरी तरह बदल देता है। कॉलेज लाइफ, दोस्ती और कल्चर शॉक पर आधारित ये एक ऐसी ही सीरीज है, जिसने रिलीज होते ही युवाओं के दिलों में अपनी खास जगह बना ली। इस सीरीज की कहानी अमरीश वर्मा ने लिखी है, जो इससे पहले ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ जैसी शानदार सीरीज का लेखन भी कर चुके हैं।

सीरीज का नाम

हम बात कर रहे हैं साल 2022 की सुपरहिट वेब सीरीज ‘एनसीआर डेज’ की। 5 एपिसोड की ये सीरीज नेशनल कैपिटल रीजन (दिल्ली-एनसीआर) की तेज-तर्रार जिंदगी और वहां के कॉलेज कल्चर को बेहद संजीदगी और बारीकी से पेश करती है।

कहानी क्या है?

कहानी के केंद्र में है मोनेश व्यास यानी मोनू (निखिल विजय), जो एक छोटे शहर का लड़का है और थोड़ी रूढ़िवादी सोच रखता है। जब उसकी गर्लफ्रेंड के घरवाले कम क्वालिफाइड होने की वजह से उसका रिश्ता ठुकरा देते हैं, तो मोनू का दिल टूट जाता है। इसके बाद वो एमबीए करने के लिए दिल्ली-एनसीआर चला जाता है। यहां आते ही मोनू को एक जबरदस्त कल्चर शॉक लगता है। जब उसकी पुरानी सोच का सामना वहां के खुले विचारों वाले, बेबाक और मेट्रोपॉलिटन लाइफस्टाइल जीने वाले छात्रों से होता है, तो हर मोड़ पर एक टकराव पैदा होता है। लेकिन ये सीरीज सिर्फ ‘छोटे शहर बनाम बड़े शहर’ की घिसी-पिटी कहानी नहीं है; बल्कि ये इस बात का सफर है कि कैसे धीरे-धीरे मोनू की सोच बदलती है।

कलाकारों का अभिनय

निखिल विजय (मोनू): मोनू के रोल में निखिल ने जान फूंक दी है। शुरुआत की हिचकिचाहट, अपने विचारों को लेकर जिद और बाद में उनके भीतर आने वाले बदलावों को उन्होंने बखूबी पर्दे पर उतारा है।

अमरीश वर्मा (नवीन टोकस): अमरीश ने न सिर्फ इसे डायरेक्ट किया है, बल्कि नवीन के किरदार में पूरी महफिल लूट ली है। ऊपर से रफ-टफ और दबंग दिखने वाला ये हरियाणवी लड़का अंदर से कितना वफादार और भावुक दोस्त है, ये देखना सीरीज का सबसे खूबसूरत हिस्सा है।

राध्विका कोहली (निधि): एक समझदार और प्रोग्रेसिव क्लासमेट, जो मोनू की गलत और पुरानी सोच को आईना करती है और उसे एक बेहतर इंसान बनने में मदद करती है।

ये सीरीज क्यों खास है?

ये सीरीज सिर्फ हंसाती नहीं है, बल्कि दोस्ती की गहराई और दिल्ली-एनसीआर के युवाओं के मिजाज को बिल्कुल सही तरीके से पकड़ती है। यहां की हरियाणवी और दिल्ली बोली का स्वैग, कॉलेज की राजनीति, आपसी रंजिशें और युवाओं का अपनी कमजोरियों को आक्रामकता के पीछे छिपाना—इन सभी बारीकियों को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। सीरीज का बैकग्राउंड म्यूजिक और डीजी इमोर्टल्स के गाने इसके रफ और रॉ वाइब को दोगुना कर देते हैं।

कहां देख सकते हैं?

इस सीरीज को IMDb पर 8.9 की शानदार रेटिंग मिली है। अगर आप कॉलेज लाइफ और दोस्ती के इस बेहतरीन सफर को देखना चाहते हैं, तो ये सीरीज यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN