Home BUSINESS NEWS HINDI यूपी-बिहार-दिल्ली में आज फिर सस्ती हुई चांदी, जानिये बुधवार 8 जुलाई का...

यूपी-बिहार-दिल्ली में आज फिर सस्ती हुई चांदी, जानिये बुधवार 8 जुलाई का रेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Silver Rate Today: दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में आज 8 जुलाई को चांदी फिर सस्ती हुई है। कल मंगलवार को चांदी का भाव 5,306 रुपये तक कम हुआ था। आज चांदी का दाम 1622 रुपये कम हुआ। यानी, 2 दिन में चांदी का दाम 7000 रुपय तक घट चुका है। अगर आप भी चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि बुधवार 8 जुलाई को चांदी का रेट क्या रहा।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,29,277 रुपये पर है। यहां चांदी का दाम करीब 1,600 रुपये कम हुआ है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,297 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,970 रुपये पर है। कल चांदी का दाम 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। दिल्ली के बुलियन मार्केट में लगातार दूसरे दिन चांदी के भाव में गिरावट रही।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 1,539 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ। अभी चांदी का भाव 2,31,206 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल चांदी का दाम 2,32,746 रुपये पर बंद हुआ था। मुंबई में चांदी का भाव 2,30,084 रुपये प्रति किलोग्राम है। यहां दाम 1,045 रुपये कम हुआ है।

बिहार में चांदी का रेट

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2,29,796 रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 1,103 रुपये सस्ता हो गया है। कल यहां चांदी 5,306 रुपये सस्ती होकर 2,30,899 रुपये पर बंद हुई।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,29,843 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां चांदी 1,056 रुपये सस्ती हुई है। जयपुर में कल चांदी का दाम 5,306 रुपये कम होकर 2,30,899 रुपये पर बंद हुआ था।

चांदी का भाव 1 किलोग्राम चांदी का रेट (रुपये में) 10 ग्राम चांदी का रेट (रुपये में)
दिल्ली 2,29,277 2,292
मुंबई 2,30,084 2,300
यूपी 2,31,206 2,312
बिहार 2,29,796 2,297
राजस्थान 2,29,843 2,298
हरियाणा 2,30,081 2,300
पंजाब 2,30,081 2,300

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का रेट

चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए ये अच्छा समय है क्योंकि 2 ही दिनों में चांदी का दाम 7,000 रुपये तक कम हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी पर दबाव बना हुआ है। भारत में जनवरी 2026 में चांदी का भाव 4,10,000 रुपये पर पहुंच गया था। अब चांदी अपने पीक लेवल से 1,80,000 रुपये तक नीचे आ चुकी है। ऐसे में अगर देखा जाए तो चांदी में निवेश करने वाले लोगों के लिए अच्छा समय आ चुका है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN