Home LIFESTYLE NEWS HINDI बस 3 काम… और चावल हर बार खिले-खिले बनेंगे! शेफ विकास खन्ना...

बस 3 काम… और चावल हर बार खिले-खिले बनेंगे! शेफ विकास खन्ना ने शेयर की टिप्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Cooking Tips: चावल खिले-खिले और खुशबूदार बनें हों तो खाने का मजा ही आ जाता है। इन्हें बनाना कोई रॉकेट साइंस भी नहीं है, बस आपको कुछ छोटी-छोटी टिप्स ध्यान में रखनी हैं। शेफ विकास खन्ना ने इन्हें शेयर किया है।

चावल हर घर में बनते हैं और इन्हें बनाना भी सिंपल होता है। लेकिन जब बात हो खिले-खिले और परफेक्ट राइस बनाने की, तो वो परफेक्ट टेक्सचर हर किसी से नहीं आ पाता। कभी या तो चावल बहुत चिपचिपे बन जाते हैं या जरूरत से ज्यादा गल जाते हैं। दरअसल खिले-खिले परफेक्ट राइस बनाना कोई बहुत मुश्किल नहीं है, बस कुछ छोटी-छोटी टिप्स ध्यान में रखनी जरूरी हैं। सिलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने कर्ली टेल्स के शो में कुछ ऐसी ही टिप्स साझा की हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर रेस्टोरेंट जैसी खिले-खिले चावल घर पर बनाना आपके लिए आसान हो जाएगा। बहुत ही छोटी-छोटी बातें हैं, जिन्हें चावल बनाने हुए आप फॉलो कर सकते हैं।

हमेशा भिगोकर रखने के बाद ही बनाने चाहिए चावल

शेफ विकास बताते हैं कि खिले-खिले चावल बनाने के लिए सबसे जरूरी नियम है, उन्हें कुछ देर के लिए भिगोकर रखना। ज्यादातर लोग जल्दीबाजी में चावल को डायरेक्ट पतीले में पकने चढ़ा देते हैं, इससे उन्हें पर्याप्त हाइड्रेशन नहीं मिल पाती। खिले-खिले चावलों के लिए सबसे जरूरी हाइड्रेशन ही है, इसलिए जब भी चावल बनाएं उन्हें पहले 12 से 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर जरूर रखें। ये 1 काम करने से ही आपके चावल ज्यादा बेहतर कुक होंगे और फ्लफी बनेंगे।

काम की टिप: चावल भिगोकर रखने से पहले उन्हें 2-3 बार पानी में धो कर साफ कर लें। भिगोने के बाद साफ करने से इनके दाने टूट सकते हैं। साथ ही ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा देर के लिए चावल को सोक नहीं करना है, वरना इससे कुछ किस्मों के चावल जरूरत से ज्यादा मुलायम हो सकते हैं।

हमेशा चार गुना पानी में बॉयल करें राइस

आप नॉर्मल वाइट राइस बना रहे हों या पुलाव और बिरयानी के लिए चावल बना रहे हों; हमेशा थोड़े ज्यादा पानी में ही राइस को बॉयल करें। शेफ विकास बताते हैं कि आप जितने चावल ले रहे हैं, उससे चार गुना ज्यादा पानी इस्तेमाल करें। इससे चावल का हर दाना बिल्कुल परफेक्ट पकता है और वो आपस में चिपकते भी नहीं हैं। खिले-खिले राइस बनाने के लिए ये अनुपात हमेशा परफेक्ट बैठता है। चावल जब पक जाएं तो एकस्ट्रा पानी को छानकर निकाल सकते हैं।

चावल बॉयल होने के बाद मिलाएं घी और नमक

चावल बॉयल होने के बाद आप उसमें थोड़ा सा नमक और देसी घी भी एड कर सकते हैं। बहुत से लोग चावल में थोड़ा नमक मिलाना पसंद करते हैं, कुछ को फीके चावल ज्यादा पसंद होते हैं। ऐसे में आप अपनी चॉइस के मुताबिक नमक का देख सकते हैं। हालांकि देसी घी मिलाना बढ़िया रहता है, क्योंकि इससे चावल के दाने अलग-अलग खिलकर आते हैं। साथ ही उनकी खुशबू भी काफी अच्छी आती है। इसके बाद आप गरमा-गरम राइस सर्व कर सकते हैं। एकदम खिले-खिले और खुशबूदार चावल बनते हैं।

(Images Credit- Pinterest, Instagram)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN