Home LIFESTYLE NEWS HINDI डाई-मेंहदी भूल जाएंगे! प्याज के छिलके में 2 चीजें मिलाएं, बिना केमिकल...

डाई-मेंहदी भूल जाएंगे! प्याज के छिलके में 2 चीजें मिलाएं, बिना केमिकल काले होंगे बाल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बालों को नेचुरली काला रंग देने के लिए आप ये प्याज के छिलकों वाला हेयर कलर बनाकर तैयार कर सकते हैं। एक बार आपने इसे ट्राई कर लिया, तो केमिकल वाली डाई और हीना इस्तेमाल करना भूल जाएंगे। इसके लिए आपको सिर्फ 3 चीजों की ही जरूरत होगी।

एक उम्र के बाद सफेद बालों की समस्या होना आम है, लेकिन आजकल तो कम उम्र में ही लोगों के सफेद बाल नजर आने लग जाते हैं। ऐसे में लोग इन्हें कवर करने के लिए ब्लैक हेयर डाई या मेंहदी जैसे नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। हेयर कलर में मौजूद खतरनाक केमिकल्स बालों को डैमेज करते हैं, वहीं मेहंदी से बाल अक्सर लाल या नारंगी रंग के हो जाते हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या कोई सेफ तरीका नहीं है, जिससे बालों को नेचुरली काला रंग मिले? बिल्कुल है, दरअसल जिसे आप कचड़ा समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, वही प्याज के छिलके आपके बालों को काला करने में मदद कर सकते हैं। बहुत ही सिंपल सी रेमेडी है और बालों को तुरंत काला बनाने में भी मदद करती है। आइए जानते हैं कैसे-

प्याज के छिलकों से काले करें अपने बाल

अगर आप अपने बालों को बिना केमिकल वाली डाई के नेचुरल काला रंग देना चाहते हैं, तो प्याज के छिलकों से हेयर डाई तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको दो से तीन प्याज के छिलके लेने हैं। अगर आपके बाल ज्यादा लंबे घने हैं, तो थोड़े ज्यादा छिलके ले सकते हैं। इसके अलावा आपको थोड़ा सा एलोवेरा जेल और नारियल का तेल लेना है। बस तीन चीजों से आप अपने बालों को इंस्टेंट काला रंग दे सकते हैं।

इस तरह तैयार करें नेचुरल हेयर डाई

नेचुरल हेयर डाई बनाने के लिए सबसे पहले प्याज के छिलके लें और इन्हें एक पैन में रोस्ट कर लें। छिलकों को तब तक भूनें, जब तक ये क्रिस्पी ना हो जाएं और इनका रंग काला ना हो जाए। अब गैस बंद करें और छिलकों को हल्का ठंडा होने के बाद मिक्सर में पीसकर एक पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर में थोड़ा सा एलोवेरा जेल और नारियल का तेल मिलाएं और एक स्मूद सा पेस्ट तैयार कर लें। आपकी नेचुरल ब्लैक हेयर डाई बनकर तैयार है।

जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

इस नेचुरल हेयर डाई को हमेशा साफ बालों पर अप्लाई करें। बालों में तेल लगा हुआ नहीं होना चाहिए, वरना रंग अच्छे से नहीं चढ़ता। थोड़ा-थोड़ा सा पेस्ट लें और बालों में बराबर मात्रा में लगा लें। इसे लगभग तीन से चार घंटे के लिए बालों में लगा रहने दें, फिर साफ पानी से वॉश कर लें। हो सके तो शैंपू अगले दिन ही इस्तेमाल करें।

इस नेचुरल कलर को इस्तेमाल करने के फायदे क्या हैं?

प्याज के छिलकों से बना ये हेयर कलर पूरी तरह से नेचुरल है, इसलिए बालों को बिना डैमेज पहुंचाए काला रंग देता है। इसके अलावा ये बालों को एक नेचुरल शाइन प्रोवाइड करता है और उन्हें हेल्दी और सॉफ्ट भी बनाता है। अगर आपके बाल कलर की वजह से बहुत डैमेज हो गए हैं या झड़ते काफी हैं, तो आपको घर में ही ये हेयर कलर तैयार करना चाहिए।

(Images Credit- Pinterest, Instagram)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN