Home मनोरंजन समाचार जब एक लाइटर को जलाते हुए बना किशोर कुमार का ब्लॉकबस्टर गाना,...

जब एक लाइटर को जलाते हुए बना किशोर कुमार का ब्लॉकबस्टर गाना, रिलीज होते ही रच दिया था इतिहास

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/kop_1783508332132_1783508353761_a6d0bef4-6ba3-4b5a-92b3-b0a122e3cea6.jpg

किशोर कुमार ने अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं। आज हम आपको उनके एक ऐसे ही ब्लॉकबस्टर गाने के बारे में बताएंगे जिसे बनाने की कहानी जान आप भी हैरान हो जाएंगे।

फिल्मों में जितनी अहम स्टोरी होती है, उतना ही उसके गानें। आज हम आपको किशोर कुमार के एक गाने के बारे में बताते हैं। इस गाने को किशोर कुमार की आवाज, आर डी बर्मन के म्यूजिक और आनंद बख्शी के लिरिक्स ने सुपरहिट बना दिया था। इतना ही नहीं आप हैरान हो जाएंगे कि इस गाने का सिगरेट जलाते हुए लाइटर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है।

कौनसा था वो गाना

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो है चिंगारी कोई भड़के। यह गाना फिल्म अमर प्रेम का है जिसमें राजेश खन्ना, शर्मिला टैगौर, विनोद मेहरा अहम किरदार में थे। अब आपको बताते हैं इस गाने से जुड़ा दिलचस्प किस्सा।

लाइटर जलाने से जुड़ा गाने को लेकर किस्सा

इस गाने को लेकर विशाल ददलानी ने बताया था। उन्होंने एक रिएलिटी शो के दौरान कहा था कि पंचम दा सारी रात काम करके उन्होंने गाना बनाया था। जब धुन बनकर तैयार हो गई तो उन्होंने फिर इसे आनंद बख्शी को दिया ताकि वो इसके लिरिक्स लिख सकें। उस समय अब बारिश का मौसम था। आनंद बख्शी रात में घर जा रहे थे और रास्ते में वह सिगरेट जलाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बारिश की वजह से उनका लाइटर जल नहीं रहा था और बार-बार वो बुझ रहा था। तभी उनके दिमाग में एक लाइन आई कि चिंगारी कोई भड़के तो सावन उसे बुझाए। बस इसी के बाद उन्होंने गानों की शुरुआत की।

विशाल बोले थे बख्शी साहब ने अमर बना दिया गाना

विशाल ने फिर कहा था, ‘असली कलाकार वही होते हैं जो जिंदगी की साधारण घटनाओं को इतना खूबसूरत बना दें कि वो हमेशा के लिए लोगों के दिल में बस जाए। एक आम इंसान शायद इस घटना को नजरअंदाज कर देता, लेकिन बख्शी साहब जैसे गीतकार ने उस मोमेंट को उन लाइन से गाने को अमर बना दिया।’

यह गाना काफी सुपरहिट हुआ था और आज भी इस गाने को काफी पसंद किया जाता है।

आरडी बर्मन ने की थी खूब मेहनत

आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक आर डी बर्मन इस फिल्म के दौरान अपने कमरे में जाते और सुबह 9 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक काम करते थे।

वहीं इस फिल्म का दूसरा गाना ये क्या हुआ, कैसे हुआ 1970 में आई बंगाली फिल्म राजकुमारी का पूरा कॉपी था जो था ये कि होलो। इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था और म्यूजिक आर डी बर्मन ने दिया था।

बंगाली डायरेक्टर ने इंग्लिश में लिखी थी स्क्रिप्ट

बंगाली राइटर और डायरेक्टर अरविंद मुखर्जी को हिंदी नहीं आती थी इसलिए उन्होंने अमर प्रेम की स्क्रिप्ट इंग्लिश में लिखी थी। इसके बाद राइटर रमेश पंद ने उसे पूरा हिंदी में ट्रांसलेट किया, सिर्फ एक लाइन को छोड़कर पुष्पा आई हेट टियर्स।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN