Home - Jio यूजर्स की मौज! सिर्फ ₹55 में मोबाइल पर देखें Star Plus,...

Jio यूजर्स की मौज! सिर्फ ₹55 में मोबाइल पर देखें Star Plus, Sony, Colors जैसे 1000+ TV चैनल, फोन बनेगा Mini TV

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Jio ने 55 रुपए का नया JioTV Pro Pack लॉन्च किया है। इस प्लान में 30 दिनों के लिए 1000+ Live TV चैनल, 150+ प्रीमियम चैनल और 16 से ज्यादा भाषाओं का कंटेंट मिलेगा। डिटेल जानते हैं इसके सभी फायदे:

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक नया और किफायती एंटरटेनमेंट प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने सिर्फ 55 रुपए में JioTV Pro Pack पेश किया है, जिसमें यूजर्स को पूरे 30 दिनों तक 1000 से ज्यादा Live TV चैनल देखने की सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि इस पैक में 150 से अधिक प्रीमियम चैनल भी शामिल हैं, जिनमें Star Plus HD, Colors HD, Sony Entertainment Television HD, Sony SAB HD, Discovery, Animal Planet, Sun TV Network और ETV जैसे लोकप्रिय चैनल मौजूद हैं।

Jio का 55 रुपए वाला प्लान इन लोगों के लिए बेस्ट

यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास साबित हो सकता है जो मोबाइल पर टीवी देखना पसंद करते हैं और कम कीमत में ज्यादा मनोरंजन चाहते हैं। JioTV ऐप के जरिए यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा एक्टिवेशन के तुरंत चैनल देख सकते हैं। हालांकि, यह केवल एंटरटेनमेंट पैक है और इसमें कॉलिंग, SMS या डेटा बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं। अगर आपके पास एक्टिव Jio प्रीपेड नंबर है, तो आप इस पैक का फायदा आसानी से उठा सकते हैं।

₹55 वाले JioTV Pro Pack को ऐसे करे एक्टिवेट

Step 1: सबसे पहले अपने एक्टिव Jio प्रीपेड या पोस्टपेड नंबर पर 55 रुपए वाला JioTV Pro Pack रिचार्ज कराएं। यह रिचार्ज MyJio ऐप, Jio की वेबसाइट, UPI ऐप्स या किसी रिटेलर के जरिए किया जा सकता है।

Step 2: अगर आपके फोन में JioTV ऐप पहले से नहीं है, तो Android यूजर्स Google Play Store और iPhone यूजर्स App Store से इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें।

Step 3: JioTV ऐप खोलें और अपने Jio मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें। नंबर वेरिफिकेशन के लिए OTP आएगा, जिसे दर्ज करके लॉग-इन पूरा करें।

Step 4: रिचार्ज सफल होने के बाद किसी अलग एक्टिवेशन की जरूरत नहीं होगी। लॉग-इन करते ही आपके अकाउंट में प्रीमियम चैनलों का एक्सेस अपने आप मिल जाएगा।

Step 5: ऐप के होमपेज पर Entertainment, Movies, News, Kids, Lifestyle और Regional जैसी अलग-अलग कैटेगरी दिखाई देंगी। इनमें से अपनी पसंद का चैनल चुनें और लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करें।

Step 6: अगर आप किसी खास भाषा में कंटेंट देखना चाहते हैं, तो ऐप में उपलब्ध Language Filter का इस्तेमाल करें। यहां हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, मराठी समेत 16 से ज्यादा भाषाओं के चैनल मिलेंगे।

Step 7: यह पैक एक समय में सिर्फ एक मोबाइल डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर दूसरे फोन में लॉग-इन करेंगे, तो पहले डिवाइस का सेशन बंद हो सकता है।

1000 से ज्यादा Live TV चैनल देखने की सुविधा

इस नए प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 1000 से ज्यादा Live TV चैनलों का एक्सेस मिलता है। यूजर्स देशभर के पॉपुलर चैनलों के साथ-साथ क्षेत्रीय चैनल भी देख सकते हैं। मनोरंजन, फिल्में, न्यूज़, बच्चों के कार्यक्रम, लाइफस्टाइल और कई अन्य कैटेगरी का कंटेंट इसमें शामिल है। JioTV Pro Pack में 150 से ज्यादा प्रीमियम चैनलों का एक्सेस दिया जा रहा है। इनमें कई बड़े ब्रॉडकास्टर्स के लोकप्रिय चैनल शामिल हैं: Star Plus HD, Colors HD, Sony Entertainment Television HD, Sony SAB HD, Discovery, Animal Planet, Sun TV नेटवर्क, ETV नेटवर्क।

16 से ज्यादा भाषाओं में मिलेगा कंटेंट

जियो का नया पैक में 16 से अधिक भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध कराया गया है। हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, मराठी, गुजराती समेत कई भाषाओं के चैनल इस पैक में शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN