Home मनोरंजन समाचार खतरों के खिलाड़ी अब 25 जुलाई को नहीं होगा रिलीज, पोस्टपोन हुई...

खतरों के खिलाड़ी अब 25 जुलाई को नहीं होगा रिलीज, पोस्टपोन हुई डेट, जानें वजह

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/KKK_15_08-07_1783525393471_1783525402437_5cf28933-fcbf-47dd-8a25-43200a571264.png

Khatron Ke Khiladi 15 Release Date: खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए फैंस को और भी ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। रोहित शेट्टी के शो की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। अब ये रियलिटी शो अगस्त में रिलीज होगा। 

खतरों के खिलाड़ी 15 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी का शो पहले 25 जुलाई को रिलीज होने वाला था, लेकिन अब शो की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। टीआरपी ब्लैकआउट की वजह से शो की रिलीज को पोस्टपोन किया गया है। आइए जानते हैं क्या है टीआरपी ब्लैकआउट और क्या है स्टंट बेस्ड रियलिटी शो की नई रिलीज डेट?

क्या है खतरों के खिलाड़ी की नई रिलीज डेट?

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो की नई रिलीज डेट अब 1 अगस्त हो गई है। शो के मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन लिखा- लगेगी जान की बाजी, क्योंकि शुरू हो रहा है डर का नया दौर! देखिए खतरों के खिलाड़ी 15 एक अगस्त से, हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे, सिर्फ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर।

क्यों पोस्टपोन हुआ रोहित शेट्टी का शो?

खतरों के खिलाड़ी 15 टीआरपी ब्लैकआउट की वजह से पोस्टपोन हुआ है। दरअसल, मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल को निर्देश दिया है कि शोज की टीआरपी तब तक पब्लिश न की जाएं जब तक कि उन्हें नया लाइसेंस न मिल जाए और वे नई टेलीविज़न रेटिंग्स पॉलिसी, 2026 का पालन न करने लगें।

खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे ये चेहरे

बता दें, खतरों के खिलाड़ी 15 का शूट पूरा हो चुका है। इस सीजन में कुछ नए तो कुछ पुराने चेहरे नजर आएंगे। इस साल नए और पुराने कंटेस्टेंट में कॉम्पटीशन देखने को मिल सकता है। इस साल शो में नजर आनेवालों में गौरव खन्ना, ओरी, हर्ष गुजराल, अविका गौर, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, फरहाना भट्ट, रितविक धनजानी, अविनाश मिश्रा और करण वाही जैसे चेहरे नजर आएंगे।

टॉप कंटेस्टेंट्स को लेकर क्या हैं दावे?

बता दें, ये कंटेस्टेंट शूट पूरा करके वापस आ चुके हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट और रितविक धनजानी शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट होंगे। वहीं, करण वाही ने नंबर 4 पर जगह बनाई है। वहीं, एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करण वाही और फरहाना भट्ट टॉप 2 कंटेस्टेंट्स हैं और फिनाले का मुकाबला इन दो कंटेस्टेंट्स के बीच होगा। हालांकि, किसी भी रिपोर्ट्स पर मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।

पिछले सीजन की बात करें तो करणवीर मेहरा उस सीजन के विनर थे। खतरों के खिलाड़ी 14 जीतने के बाद करणवीर मेहरा बिग बॉस के विनर भी बने थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN