Home मनोरंजन समाचार जब सेंसर बोर्ड ने हटवा दिया था लिपलॉक सीन, कहा- हम हिंसा...

जब सेंसर बोर्ड ने हटवा दिया था लिपलॉक सीन, कहा- हम हिंसा दिखाने की अनुमति दे सकते हैं

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/Sunny_and_M_1783529911700_1783529916650_cbd9c9dc-5423-4d6c-bf91-b02b39820606.jpg

सेंसर बोर्ड द्वारा लिए गए फैसले कैसे हमेशा से थोड़े अजीब और उलझन पैदा करने वाले रहे हैं, यह एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी फिल्म का एक किस्सा सुनाते हुए बताया।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर हो रहे विवादों के बीच लीजेंडरी एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा है कि सेंसर बोर्ड के फैसलों पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पुरानी फिल्मों से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे सेंसर बोर्ड ने साल 1987 में आई उनकी फिल्म ‘डकैत’ में एक किसिंग सीन पर आपत्ति जताई थी, जबकि ज्यादातर वॉयलेंट (हिंसक) सीन रखने की आजादी दे दी थी। एक्ट्रेस ने अप्रत्यक्ष रूप से ‘सतलुज’ का सपोर्ट करते हुए कहा कि तब उनसे सेंसर बोर्ड ने कहा था कि हम आपको कुछ हिंसा दिखाने की परमिशन दे देंगे, लेकिन यह किसिंग सीन हटाना पड़ेगा।

सेंसर बोर्ड ने हटवा दिया था लिपलॉक

मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया, “डकैत बहुत दमदार फिल्म थी। आपको पता है राहुल रवैल ने इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से किस तरह पास करवाया था? इस मूवी में एक गाना था ‘किस कारण नैया डोले’। गाने की शुरुआत में सनी का और मेरा एक लिप टू लिप किस था। लेकिन क्या आपको फिल्म में वह नजर आता है? नहीं। क्योंकि सेंसर बोर्ड ने कहा- हम आपको कुछ वॉयलेंस दिखाने की इजाजत दे देंगे, लेकिन आपको यह किसिंग सीन हटाना पड़ेगा।” सतलुज को लेकर हो रहे विवादों के बीच अब मीनाक्षी का यह बयान वायरल है।

बेताब के लिए भी दिया था स्क्रीन टेस्ट

सनी देओल के साथ अपनी कास्टिंग के बारे में बात करते हुए मीनाक्षी ने कहा कि बहुत से लोग यह बात नहीं जानते हैं कि मैंने बेताब के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था। धरम जी हमेशा से मुझे कास्ट करना चाहते थे। तब मैं आपको कास्ट नहीं कर पाया, और तुम मनोज कुमार और सुभाष घई के साथ काम करती रहीं। तुमने ब्लॉकबस्टर जैसे हीरो दिए। एक दिन मैं भी तुम्हें कास्ट करूंगा। जब घायल बनी तो मुझे लगा कि यह न्याय हुआ है, क्योंकि आखिरकार उन्होंने धरम जी के होम प्रोडक्शन में काम किया था।” उन्होंने कहा- तो इस तरह मुझे सनी देओल के साथ काम मिला।

खूब शेयर की जा रही हैं पायरेटेड कॉपी

बात ‘सतलुज’ की करें तो ओटीटी पर रिलीज के महज 2 दिन बाद हटा ली गई इस फिल्म को अब यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करवाया जा रहा है। पहले ‘पंजाब 95’ नाम से बनी इस फिल्म को कई सालों तक सेंसर बोर्ड और अन्य चीजों में अटकाए रखा गया, फाइनली जब यह मूवी रिलीज हुई तो इसे ओटीटी से भी हटा लिया गया। अब इस फिल्म की कहानी और इसका कॉन्टेंट चर्चा का विषय बन चुका है। लोग सीधे तौर पर फिल्म नहीं देख पा रहे तो इसकी पायरेटेड कॉपीज जमकर शेयर की जा रही हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN