Home मनोरंजन समाचार केतन अग्रवाल ने एक फंक्शन में किया था रणवीर के गाने पर...

केतन अग्रवाल ने एक फंक्शन में किया था रणवीर के गाने पर डांस, एंकर की बातें सुन लगातार शरमाते रहे; पुराना वीडियो वायरल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/generated_944888040836709722_1783537803086_1783538034492_0cbdd200-b5cd-438a-9183-a36c54b53dce.gif

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सकीना मुर्तजा नाम की एक यूजर ने लिखा, ‘कितनी अच्छी बात है कि वह अच्छे व्यवहार वाला है, ऐसे प्यारे लड़कों की परवरिश करने में माता-पिता को बहुत धैर्य रखना पड़ता है।’

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस उनकी मंगेतर और मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर चुकी है, साथ ही मामले की जांच भी लगातार जारी है। उधर हर दिन इस मामले से जुड़े कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं। इसी बीच बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें केतन अग्रवाल किसी वेडिंग फंक्शन में स्टेज पर मजाक-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीडियो में प्रोग्राम को होस्ट कर रही एंकर केतन से यह भी कहती नजर आ रही है कि अगले साल या इसी साल ऐसी ही किसी जगह पर हम आपकी शादी में मस्ती करते मिल रहे होंगे। हालांकि किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह वक्त कभी नहीं आएगा।

इस वीडियो में प्रोग्राम को होस्ट कर रही एंकर लड़की केतन से कहती है, ‘पूरा मैं heart throb हूं। इस पैकेज पे हो जाती है कुड़ियों की नियत खराब जी। इस गाने के पूरे बोल आप पर फिट बैठते हैं, तो कोई भी कुड़िया यहां पे… कोई भी इफॉर्मेशन (जानकारी) या कुड़ियों के माता-पिता इंफॉर्मेशन (जानकारी) चाहते हैं तो हम इकट्ठा कर लेंगे आप लोगों के लिए। क्योंकि मुझे लगता है परिवार वालों का आत्मविश्वास है… अगले साल या इसी साल में इसी जगह पे ऐसे ही किसी वेन्यू (स्थान) पर हम मस्ती करते मिल रहे होंगे आपकी वेडिंग में। Loved it, loved it, loved it… थैंक यू सो मच केतन जी एंड द एन्टायर गाय… एक बार अपने आप के लिए जरा जोरदार तालियां बजा दीजिए।’

आलिया-रणवीर की मूवी के गाने पर किया था डांस

यह वीडियो कब और कहां का है, यह जानकारी तो सामने नहीं आ पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह किसी की शादी में हुए फंक्शन का वीडियो है, जिसमें केतन ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने ‘हार्ट थ्रोब’ पर परफॉर्म किया था। जिसके बाद प्रोग्राम में एंकरिंग कर रही लड़की केतन के डांस को देखकर उनकी तारीफ कर रही थी और उन्हें सचमुच का ‘हार्ट थ्रोब’ (दिलों की धड़कन) बता रही थीं।

सिया के साथ सगाई से पहले का लग रहा वीडियो

साथ ही वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह वीडियो केतन और सिया की सगाई से पहले का है, क्योंकि इस वीडियो में एंकरिंग कर रही लड़की, स्टेज से यह भी कहती हैं कि अगर किसी लड़की या उनके माता-पिता को केतन से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए तो वह उनके लिए ऐसी किसी भी जानकारी को बेझिझक इकट्ठा कर देगी। आगे वह लड़की बड़े ही भरोसे के साथ कहती है कि अगले साल या इसी साल हम केतन की शादी के फंक्शन में मस्ती करते मिलेंगे। इस वीडियो को शेयर करने वाले ने लिखा, केतन अग्रवाल के साथ बिताए कुछ खुशी भरे पल।

इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उसने सिया के लिए कई प्रस्ताव ठुकरा दिए… उसे बाहरी सुंदरता के बजाय आंतरिक सुंदरता देखनी चाहिए थी।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN