Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/wessddfffgffgrytfsgytdffddeff_1785585768525_1785585774133_308c6c76-2b31-4ae6-b79f-fc33e405248d.jpgअगस्त में रिलीज होने वाली इन फिल्मों के बीच होने वाली है जबरदस्त बॉक्स ऑफिस टक्कर। सनी देओल और इमरान हाशमी के बीच है ये बड़ा इत्तेफाक। पहले भी हुई थी टक्कर, जानिए किस हीरो की फिल्मों ने मारी थी बाजी।
अगस्त का महिना फिल्म देखने वाली ऑडियंस के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने हिंदी से लेकर साउथ इंडस्ट्री में फिल्मों का बड़ा धमाका होने वाला है। सनी देओल की बटवारा 1947 से लेकर यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक रिलीज हो रही है। इन फिल्मों की रिलीज के साथ कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस टक्कर भी देखने को मिलने वाली है। इस महीने बॉक्स ऑफिस इन फिल्मों से हिलने वाला है। जानिए किन फिल्मों के बीच होगा क्लैश-
7 अगस्त को 4 फिल्मों की टक्कर
7 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर 4 फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस टक्कर देखने को मिलने वाली है। इसी दिन राज कुमार राव की ‘प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी’ में नजर आएंगे। ये एक बायोग्राफिकल फिल्म है जिसमें एक्टर को सरकारी वकील के किरदार में देखा जाएगा।
GDN
7 अगस्त को ही आर माधवन की फिल्म GDN आ रही है। ये फिल्म गोपालस्वामी दोरईस्वामी नायडू पर बेस्ड है। इस फिल्म को 5 अलग भाषाओं तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में देखा जा सकता है। फिल्म का डायरेक्शन कृष्ण कुमार रामकुमार ने किया है।
डीसी
7 अगस्त की तमिल फिल्म डीसी भी रिलीज हो रही है। ट्रेलर देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि ये एक एक्शन से भरी हुई जबरदस्त थ्रिलर फिल्म है। इस फिम में वामिका गब्बी अहम किरदार में नजर आएंगी।
थोड्क्कम
7 अगस्त को आने वाली चौथी मलयालम फिल्म थोड्क्कम है। मोहनलाल स्टारर इस फिल्म का इंतजार हो रहा है। मोहनलाल अपनी सस्पेंस से भरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी वो कमाल करने वाले हैं।
14 अगस्त-बंटवारा 1947, आवारापन 2 और विश्वनाथ एंड संस
सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 का ट्रेलर हाल में रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी एक नाटक पर आधारिक है जिसमें एक मुस्लिम परिवार को बंटवारे के बाद पाकिस्तान जाना पड़ता है। यहां एक हिंदू महिला अपने घर को नहीं छोड़ना चाहती। कहानी इमोशनल कर देने वाली है, इसके साथ एक्शन भी भरपूर है। फिल्म स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को रिलीज हो रही है।
आवारापन 2
14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 की टक्कर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 से होने वाली है। खास बात ये है कि इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 29 जून 2007 को रिलीज हुई थी। इसी दिन सनी देओल की फिल्म अपने भी बॉक्स ऑफिस आई थी। देओल परिवार की इस ड्रामा फिल्म के आगे इमरान की आवारापन कमजोर साबित हुई थी। अब एक बार फिर इमरान हाशमी की आवारापन 2 की टक्कर सनी देओल से होने वाली है।
विश्वनाथ एंड संस
इसी दिन साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म विश्वनाथ एंड संस भी आने वाली है। तीनों फिल्मों के बीच की टक्कर में कौन आगे निकलता है ये देखने का इंतजार हो रहा है।
20 अगस्त- आई एम गेम और खलीफा
दुलकर सलमान की मलयालम फिल्म आई एम गेम 20 अगस्त को थिएटर में दस्तक देगी। इसी दिन साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म खलीफा भी आने वाली है। साउथ ऑडियंस के लिए दोनों ही फिल्में खास होने वाली हैं।
26 अगस्त- टॉक्सिक
यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक के रिलीज होने का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। अब फिल्म ब्प्क्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को सोलो ओपनिंग करने का मौका मिलेगा। लेकिन अगले दो दिनों में यानी 28 अगस्त को श्रद्धा कपूर की ईथा और खोसला का घोसला 2 रिलीज होने वाली है। दोनों हिंदी फिल्मेंबॉक्स ऑफिस पर चलने का दमखम रखती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



