Home मनोरंजन समाचार भोजपुरी बवाल: काजल ने कराई है बोटॉक्स सर्जरी? आम्रपाली ने उड़ाया बॉलीवुड...

भोजपुरी बवाल: काजल ने कराई है बोटॉक्स सर्जरी? आम्रपाली ने उड़ाया बॉलीवुड एक्ट्रेसेज का मजाक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/Aamrapali_1785600179712_1785600186386_213d1523-e975-4365-a089-be276acc86f1.jpg

Bhojpuri Bawaal: काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे उस वक्त बॉलीवुड हसीनाओं के बोटॉक्स और लिप फिलर्स कराने का मजाक उड़ाती नजर आईं, जब नीलम ने उनसे सीधे तौर पर पूछ लिया कि उन्होंने कौन सा बोटॉक्स करवाया है।

रियलिटी टीवी शो ‘भोजपुरी बवाल’ रिलीज के साथ ही चर्चा का विषय बन चुका है। यह भोजपुरी सिनेमा के इतिहास का पहला ऐसा अनस्क्रिप्टेड शो है जहां भोजपुरी सितारे अपनी असल जिंदगी को कैमरे के सामने दिखाएंगे। जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहे इस रियलिटी शो का नया प्रोमो वीडियो हाल ही में जारी किया गया है जिसमें काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी मिलकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के कॉस्मैटिक सर्जरी करवाने और फिर अपनी ब्यूटी के नैचुरल होने का दावा करती हैं।

क्या काजल ने करवाई है बोटॉक्स?

यह चर्चा उस वक्त शुरू हुई जब तीनों एक्ट्रेस एक साथ बैठी हुई थीं और नीलम गिरी ने खुलेआम काजल राघवानी से पूछ लेती हैं कि आपने कौन सी बोटोक्स सर्जरी करवाई है मुझे यह जानना है? यह सवाल सुनकर काजल चौंक जाती हैं और फिर नीलम की तरफ देखकर कहती हैं, “भोजपुरी एक्ट्रेस और बोटॉक्स!” इस पर नीलम गिरी ने कहा- क्यों नहीं होता है क्या? इस पर काजल ने जवाब दिया, “सब कुछ नैचुरल होता है।” इस पर आम्रपाली ने इशारा करते हुए कहा- यहां तक कि वो भी नहीं।

नीलम बोलीं- सब माल असली है?

इस पर काजल अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और कहा- चुप रहो। इस पर आम्रपाली ने कहा, “तो यह सब माल असली है?” इस पर उलटा काजल ने उलटा आम्रपाली की तरफ बंदूक घुमाते हुए पूछा- मैं तुमसे पूछती हूं, सब माल असली है ना? जब आम्रपाली ने हां में जवाब दिया तो बात फिर बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की तरफ घूम गई। काजल राघवानी ने कहा, “मुझे लगता है कि अगर बॉलीवुड में होती, तो वहां करवाना पड़ता है यार। इस पर आम्रपाली ने आई ब्रोज और चेहरा बॉलीवुड की कुछ मशहूर एक्ट्रेस की तरह बनाकर दिखाया और कहा- ऐसा चेहरा होना चाहिए वहां।

फिलर्स करवाकर बत्तख लगोगी!

फिर क्या था। काजल भी शुरू हो गईं और उन्होंने भी अपना चेहरा और जॉ लाइन बनाकर फिर पाउट बनाना और फिलर्स वाले लिप कैसे दिखते हैं यह दिखाना शुरू कर दिया। नीलम ने बात को थोड़ा डायल्यूट करते हुए कहा कि नहीं यार। इससे तो वही अच्छा है। ऐसा करवाकर बत्तख लगोगी। काजल और नीलम जोर से हंस पड़ीं। जब जिक्र लिप फिलर्स और बोटॉक्स का छिड़ ही गया था तो काजल राघवानी ने कहा कि ऐसा सब करवाकर अगर पवन जी (पवन सिंह) को कॉल करेंगे तो वह हमें देखकर कॉल ही काट देंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN