Home LIFESTYLE NEWS HINDI राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है माउंट आबू, जानिए कैसे करें ट्रिप...

राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है माउंट आबू, जानिए कैसे करें ट्रिप प्लान और किन चीजों को करें पैक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
share

राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन बारिश के दिनों में बेहद सुंदर लगता है। इस जगह की खूबसूरती देखकर पर्यटक भी खुश हो जाते हैं। अगर आप यहां जाना चाहते है तो जानिए कैसे प्लान करें ट्रिप और किन चीजों को पैक करें। 

How to plan and what to pack for mount Abu trip

राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू को घूमने जाना चाहते हैं तो यहां जानिए कैसे प्लान करें ट्रिप और बैग में किन चीजों को पैक करें।

घूमना-फिरना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप किसी जगह पर घूमने जाते हैं तो रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी से आराम मिलता है जिसकी वजह से दिमाग रिलैक्स होता है। नई जगहों को देखने और घूमने से दिमाग में डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे खुशी देने वाले हॉर्मोन रिलीज होते हैं। अगस्त के महीने में पहाड़ों की खूबसूरती खिल उठती है। इस महीने में अगर आप घूमने फिरने के लिए किसी अच्छी जगह को खोज रहे हैं तो राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू जाएं। ये जगह घूमने फिरने के लिए काफी अच्छी है और दिल्ली में रहते हैं तो वीकेंड ट्रेवल के लिए भी बेहतरीन है। अगर आप इस जगह पर जाना चाहते हैं तो जानिए कैसे करें ट्रिप प्लान और किन चीजों को पैक करें।

माउंट आबू के लिए ट्रिप कैसे प्लान करें

  • माउंट आबू के लिए आप तीन दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
  • इसमें पहला दिन अपने होटल में चेक-इन करें। कोशिश करें कि आप सुबह के समय ही चेकइन करें। ताकी पूरा दिन आपको घूमने के लिए मिल जाए।
  • पहले दिन आप बोटिंग के लिए नक्की झील जाएं। लोकल मार्केट में घूमें और सनसेट पॉइंट पर सूर्यास्त देखें।
  • इसके अलावा दूसरे दिन मशहूर दिलवाड़ा मंदिर देखें और राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी, गुरु शिखर जाएं। इसके अलावा आप अचलगढ़ किला और आस-पास के मंदिर देख सकते हैं।
  • तीसरे दिन टोड रॉक जाएं। अगर आपको प्रकृति पसंद है, तो माउंट आबू वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी घूमें और फिर शाम को घर वापिस लौटें।

माउंट आबू के लिए ट्रिप क्या पैक करें

  • आरामदायक टी-शर्ट और ट्राउजर रखें। अगस्त की शाम हल्की ठंडी हो सकती है, अगर बच्चे के साथ जा रहे हैं तो फुल स्लीव्स के कपड़े रख सकते हैं।
  • अगर नवंबर से फरवरी के बीच यात्रा कर रहे हैं, तो गर्म कपड़े रखें।
  • मानसून के दौरान रेन कोट और छाता रखें।
  • पहाड़ी इलाकों पर वॉक या ट्रेकिंग के लिए आरामदायक जूते पहनें।
  • फोन चार्जर और पावर बैंक, धूप का चश्मा, सनस्क्रीन और कैप या हैट भी पैक करें।
  • अपनी दवाइयां, बेसिक फर्स्ट-एड किट,बैंडेज, पेन किलर दवा, एंटीसेप्टिक क्रीम भी रखें।
  • अगस्त के महीने में यहां घूमने जा रहे हैं तो कीड़े-मकोड़ों से बचाने वाले क्रीम या स्प्रे जरूर रखें।
  • स्नैक्स जैसे एनर्जी बार या ड्राई फ्रूट्स भी अपने बैग में जरूर रखें।

नोट- बारिश की वजह से प्लान जल्दी बदल सकते हैं। इसलिए अपना शेड्यूल थोड़ा फ्लेक्सिबल रखें, ताकि बिना किसी जल्दबाजी के आप एक्टिविटीज में बदलाव कर सकें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN