Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/02/1200x900/vijua_1784378468508_1784378487047_ce3f8ba2-db28-437a-82fb-635747f763cf_1785637732262_2af1e920-ef74-4a40-8121-14fc8cde16a5.jpg‘जन नायकन’ एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा मूवी है। इस फिल्म में विजय ने एक बार फिर से अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।
Jana Nayagan Box Office Collection Day 10: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की मच अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ लगातार खबरों में बनी हुई है। ये फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘जन नायकन’ एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा मूवी है। इस फिल्म में विजय ने एक बार फिर से अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ‘जन नायकन’ डे वन से ही शानदार कमाई कर रही है, लेकिन अब इसके सामने ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज हो गई है, जो इसे तगड़ा टक्कर दे रही है। कलेक्शन की बात करें तो ‘जन नायकन’ के शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
शनिवार को लगाई दहाड़
विजय की ‘जन नायकन’ को लेकर एक तरफ जहां विजय के फैंस एक्साइटेड हैं वहीं, दूसरी तरफ इमोशनल क्योंकि ये उनकी आखिरी फिल्म है। हालांकि, विजय ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और एक और शानदार फिल्म अपने चाहने वालों को दी। अब ‘जन नायकन’ के शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने 10वें दिन 7.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘जन नायकन’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 164.90 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
डे वाइज देखें ‘जन नायकन’ का कलेक्शन
| वीक 1 | 153.55 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 9 | 3.55 करोड़ रुपये |
| डे 10 | 7.80 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 164.90 करोड़ रुपये |
किस भाषा में की ज्यादा कमाई
विजय की ‘जन नायकन’ तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है। खबर लिखने तक ‘जन नायकन’ ने हिंदी में 14.40 करोड़ रुपये, तमिल भाषा में 141.70 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 8.80 करोड़ रुपये कमाए।
फिल्म की कास्ट
फिल्म ‘जन नायकन’ में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिथा बैजू, सत्यन सूर्यन, प्रदीप ई, राघव और अनिरुद्ध रविचंदर जैसे सितारे लीड रोल में हैं। मूवी में बॉबी देओल नेगेटिव रोल के चलते एक बार फिर से छा गए हैं।
विजय और बाकी कलाकारों की फीस
Filmibeat की रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलपति विजय को जन नायकन के लिए 220 करोड़ रुपये से 275 करोड़ रुपये के बीच मिले हैं। बॉबी ने फिल्म के लिए करीब 5 से 10 करोड़ के बीच पेमेंट ली ली है। पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। प्रकाश राज ने 5 करोड़ रुपये वसूले हैं। वहीं, एक्ट्रेस प्रियामणि ने 3 करोड़ रुपये कमाए हैं, और ममिता बैजू ने कथित तौर पर 60 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच घर लिया है। वहीं, ये फिल्म करीब 400 करोड़ के बजट में बनी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




