Home LIFESTYLE NEWS HINDI माथे और गाल पर दिखने लगे हैं भूरे धब्बे तो मुलेठी से...

माथे और गाल पर दिखने लगे हैं भूरे धब्बे तो मुलेठी से बना पैक लगाएं, चेहरे को मिलेगा बेदाग निखार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चेहरे पर हल्के भूरे रंग के छोटे धब्बे दिखना शुरू हो तो इसे इग्नोर करने की बजाय कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएं। इन्हें बड़ा और गाढ़ा होने से पहले ही चेहरा दोबारा से बेदाग नजर आने लगेगा। 

चेहरे के अलग-अलग हिस्से पर छोटे-छोटे भूरे रंग के धब्बे से नजर आने लगे हैं तो इसे अनदेखा ना करें। सही समय पर किया घरेलू इलाज इन्हें स्किन से साफ करने में मदद करेगा। माथे पर काफी सारे लोगों को हल्के भूरे से रंग के धब्बे दिखते हैं तो कुछ महिलाओं के गाल और चिन एरिया के आसपास ये धब्बे दिखने लगते हैं। ये स्पॉट दरअसल, पिग्मेंटेशन की निशानी होती है जो पहले छोटे तिल की तरह से शुरू होती है और जब महिलाएं इसे काफी समय तक इग्नोर करती हैं तो जल्दी ही बड़े धब्बे के जैसे दिखने लगती है। इन पिग्मेंटेशन को हटाने के लिए शुरू से ही ध्यान दें और इस घरेलू फेस पैक को लगाएं। पिग्मेंटेशन को खत्म होने में मदद मिलेगी और चेहरे पर दोबारा से बेदाग निखार नजर आने लगेगा। आगे जानें कैसे बनाएं मुलेठी से बना फेस पैक।

एंटी पिग्मेंटेंड फेस पैक बनाएं

चेहरे के पिग्मेंटेशन, ब्लेमिशेज को दूर करना है तो ये एंटी पिग्मेंटेड फेस पैक बनाकर तैयार करें। इसके लिए मात्र तीन चीजों की जरूरत होगी जो इन धब्बों को हल्का करने में मदद करेगी।

मुलेठी, गुलाब पाउडर और कच्चे आलू का रस

मार्केट में आसानी से मुलेठी मिल जाएगी। इन मुलेठी की लकड़ियों को खरीदकर लाएं और खुद से घर में पीसकर छानकर बारीक पाउडर बना लें मार्केट में शुद्ध मुलेठी पाउडर मिलना महंगा और मुश्किल दोनों हो सकता है।

गुलाब पाउडर बनाएं

इसके साथ ही गुलाब पाउडर लें। गुलाब के पाउडर को भी आप आसानी से घर में बना सकती हैं। सूखी गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर पाउडर बना लें। बस इन दोनों चीजों को एक-एक चम्मच लें।

कच्चे आलू का रस निकालें

अब कच्चे आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें और फिर छन्नी में डालकर चम्मच से निचोड़ लें। आपको आलू का रस मिल जाएगा।

बस किसी कांच की प्लेट या कटोरी में मुलेठी पाउडर और गुलाब के पाउडर को एक-एक चम्मच लें और इसके पेस्ट को कच्चे आलू के निकले हुए रस से बना लें। बस इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ें। फिर नॉर्मल पानी से फेस को धो लें। इस फेस पैक को रोजाना सुबह के समय लगाएं।

साथ में लगाएं मुलेठी का तेल

इस फेस पैक को लगाने के साथ ही अगर इफेक्टिव नतीजा चाहते हैं तो मुलेठी का तेल भी लगाएं। मुलेठी तेल को रोजाना रात को फेस पर लगाएं और सो जाएं। सुबह फिर ये फेस पैक लगाकर चेहरे को क्लीन कर लें। ये नुस्खा चेहरे की पिग्मेंटेशन, ब्लेमिशेज और आंख के नीचे हो रहे डार्क सर्कल को भी कम करने में मदद करेगा।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN