Home मनोरंजन समाचार Bhojpuri Bawaal: बिना शादी मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, निहरुआ ने...

Bhojpuri Bawaal: बिना शादी मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, निहरुआ ने पूछ लिया कांटे का सवाल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/02/1200x900/AamDin_1785671831466_1785671834996_ae598074-a0bf-40d6-ba6c-6579cf60ae43.jpg

Bhojpuri Bawaal: रियलिटी टीवी शो भोजपुरी बवाल में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह ने अपनी जिंदगी के कुछ शॉकिंग सीक्रेट से पर्दा उठाया। आम्रपाली ने बताया कि वह बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं।

भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में निरहुआ ने वो कांटे का सवाल पूछ लिया जिसका जवाब शायद पूरा बिहार और यूपी जानना चाहता है।

Bhojpuri Bawaal: जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ खूब सुर्खियां बटोर रहा है। नए प्रोमो वीडियो में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला कैमरा के सामने बताती नजर आ रही हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस के मुंह से यह शॉकिंग बात सुनकर सुपरस्टार निरहुआ भी दंग रह जाते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह मां बनना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि उनके इस फैसले पर उनका परिवार किस तरह रिएक्ट करेगा वह नहीं जानतीं, लेकिन वह यह फैसला कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, शो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ शॉकिंग खुलासा करेंगे।

प्रोमो में आम्रपाली की आंखें दिखीं नम

ओटीटी पर आज ही से शुरू हो रहे इस रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के एक प्रोमो वीडियो में आम्रपाली दुबे एक मंदिर में प्रार्थना करने के बाद भावुक होते हुए कहती हैं, “मैं अपनी जिंदगी का शायद सबसे बड़ा फैसला करने जा रही हूं। मुझे नहीं पता कि इस फैसले पर मेरा परिवार और मेरे फैंस कैसे रिएक्ट करेंगे, लेकिन मुझे यह करना है।” आखिर यह फैसला क्या है? आम्रपाली दुबे प्रोमो वीडियो में बताती हैं कि वह मां बनना चाहती हैं। यह बात सुनते ही परिवार के सदस्य कुछ पल के लिए चुप हो जाते हैं।

बिन ब्याही मां बनने का लिया फैसला

प्रोमो में आम्रपाली की आंखें नम नजर आती हैं। आम्रपाली की बात सुनने के बाद निरहुआ (दिनेश लाल यादव) कहते हैं कि यह इतना आसान नहीं होगा। इस पर आम्रपाली ने जवाब दिय- बच्चे को अकेले बड़ा करना बिल्कुल आसान नहीं है। जाहिर है कि आम्रपाली दुबे सिंगल मदर (बिन ब्याही मां) बनना चाहती हैं और इस बारे में मन पक्का कर चुकी हैं। उनके इस फैसले पर निरहुआ ने कहा- मुझे लगता है कि आपसे ज्यादा आपके घरवालों को…।” इतना कहकर वह चुप हो जाते हैं। प्रोमो में इसके अलावा भी बहुत कुछ दिखाया गया है।

शादी क्यों नहीं करती हैं आम्रपाली?

बात जब शादी की आती है तो निरहुआ मुस्कुराकर पूछते हैं कि आखिर वह शादी करती क्यों नहीं हैं? आम्रपाली यह सवाल सुनकर हैरान रह जाती हैं और कुछ नहीं कहतीं। देखना होगा कि क्या दर्शकों को इस सवाल का जवाब शो में मिलेगा या नहीं? बात दूसरे प्रोमो वीडियो की करें तो करोड़ों दिलों की धड़कन, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी मां के साथ काफी भावुक नजर आए। वह अपनी मां के पांव दबाते हुए पूछते हैं कि उनके पांव इतने सूजे हुए क्यों हैं? जवाब में उनकी मां कहती हैं कि शुगर बीपी की वजह से उनकी तबीयत खराब रहती है। जहां मां पवन सिंह की तारीफ करती हैं वहीं पवन सिंह कहते हैं कि मेरे पास जो भी संपत्ति है, वो सिर्फ और सिर्फ आप हो। अगर मेरी जिंदगी से मां चली गईं, तो मैं खत्म हो जाऊंगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN