Home BUSINESS NEWS HINDI दोगुना हुआ महारत्न कंपनी का मुनाफा, फिर भी शेयर के बुरे हाल,...

दोगुना हुआ महारत्न कंपनी का मुनाफा, फिर भी शेयर के बुरे हाल, 5 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महारत्न कंपनी गेल इंडिया के शेयर सोमवार को धड़ाम हो गए हैं। गेल इंडिया के शेयर सोमवार को NSE में 5 पर्सेंट लुढ़ककर 172.15 रुपये पर जा पहुंचे हैं। मुनाफा करीब दोगुना बढ़ने के बाद भी महारत्न कंपनी के शेयरों का बुरा हाल है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में गेल इंडिया का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 4665 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 2369 करोड़ रुपये था। महारत्न कंपनी साल 2008 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है।

तिमाही आधार पर 214% से ज्यादा बढ़ा है गेल इंडिया का मुनाफा
अगर तिमाही आधार पर देखें तो महारत्न कंपनी गेल इंडिया के मुनाफे में कहीं ज्यादा उछाल देखने को मिला है। तिमाही आधार पर गेल इंडिया का मुनाफा 214 पर्सेंट से अधिक बढ़ा है। कंपनी को मार्च 2026 तिमाही में 1485 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ऑपरेशंस से मिलने वाला कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 17 पर्सेंट बढ़कर 41,350 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में गेल इंडिया का रेवेन्यू 35,429 करोड़ रुपये था। पहली तिमाही में कंपनी का इबिट्डा 7573 करोड़ रुपये रहा है।

5 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
महारत्न कंपनी गेल इंडिया साल 2008 से लेकर अब तक अपने निवेशकों को 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने अक्टूबर 2008 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने मार्च 2017 में 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 3 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। गेल इंडिया ने मार्च 2018 में 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। महारत्न कंपनी ने जुलाई 2019 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिया। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने अपना पिछला बोनस शेयर सितंबर 2022 में 1:2 के रेशियो में दिया है।

210 रुपये का मिला है टारगेट प्राइस
घरेलू ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने महारत्न कंपनी गेल इंडिया के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। यानी, ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। जेएम फाइनेंशियल ने गेल इंडिया के शेयरों के लिए 210 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यानी, पिछले बंद स्तर से कंपनी के शेयर करीब 16 पर्सेंट उछल सकते हैं। पिछले 5 साल में गेल इंडिया के शेयरों में 75 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 186.87 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 134.36 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN