Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/03/1200x900/Anupamaa_3_Augu_1785751448048_1785751452225_23bfb761-36ef-4cf6-bfc9-b09240989b43.jpgAnupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड कुकिंग कॉम्पटिशन में कई शॉकिंग राजों से पर्दा उठाएगा। एक तरफ जहां माही-तोषू एक बार फिर पलटी मारते दिखेंगे, वहीं दूसरी तरफ माही को दगाबाजी की सजा मिलेगी।
अनुपमा सीरियल का सोमवार का एपिसोड कई दमदार ट्विस्ट लेकर आने वाला है, लेकिन सबसे बड़ी शामत आएगी माही की।
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का सोमवार का एपिसोड कई ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आने वाला है। कॉम्पटिशन के नए राउंड की शुरुआत एक-दो नहीं बल्कि कई शॉकिंग खुलासों के साथ होगी। उदाहरण के लिए बंकू का ‘लव यू जिंदगी कैफे’ टीम जॉइन करना और माही का अनु को धोखा देकर प्रेम की टीम में चली जाना। लेकिन असली झटका तो तब लगेगा जब शो का होस्ट अगला टास्क अनाउंस करेगा। इस बार दोनों टीमों को पुराने और पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए खाना बनाना होगा।
अनुपमा के हाथ में बड़ा एडवांटेज
इस राउंड में अनुपमा के पास एक बड़ा एडवांटेज होगा, क्योंकि वह शुरू से ही सिलबट्टे पर चटनी पीसना और कच्चे बर्तनों का इस्तेमाल करके चूल्हे पर खाना बनाना जैसी चीजें करती रही है। वह याद करेगी कि एक बार उसने प्रेम को भी यह सिखाने की कोशिश की थी, लेकिन तब प्रेम ने कहा था कि मॉर्डन टाइम में इन पुरानी चीजों का इस्तेमाल क्यों करना। प्रेम समझ जाएगा कि इस राउंड में अनुपमा के पास बढ़त लेने का चांज है। डिसकशन के दौरान राही कहेगी कि वह आश्रम में इन चीजों का इस्तेमाल कर चुकी है। लिहाजा प्रेम उसी को इस राउंड की कैप्टन बना देगा।
प्रेम के हारने का पूरा-पूरा चांस
जब दोनों टीमें जी-जान से लगी हुई होंगी तब हड़बड़ी में प्रेम से कुछ मिट्टी के बर्तन टूट जाएंगे। श्रुति पर उस नाराज होगी, कि उन्हें बहुत कम बर्तन दिए गए हैं इसलिए बहुत सावधानी से इस्तेमाल करना होगा। वहीं अनुपमा और उसकी टीम के लिए यह राउंड जैसे बाएं हाथ का खेल होगा। प्रेम बहुत बुनियादीं गलतियां करेगा लेकिन अनुपमा अपनी टीम को बहुत अच्छी तरह हैंडल करेगी और हर बेसिक चीज क्लीयर करते हुए आगे बढ़ेगी। उधर वसुंधरा और लीला को इस बात पर गुस्सा आ रहा होगा कि उनके बच्चों से इस कॉम्पटिशन में कैसी-कैसी चीजें करवाई जा रही हैं। लीला तो शो के जज को पीटने ही चल देगी, लेकिन हंसमुख उसे रोकेगा।
मौकापरस्त पाखी-तोषू बदलेंगे रंग
पाखी और तोषू जब देखेंगे कि इस राउंड में उनकी मां के जीतने का चांस ज्यादा है, तो वो अपनी मां को चीयर करना शुरू कर देंगे। यह देखकर हंसमुख को बहुत हैरानी नहीं होगी, वो समझ जाएगा कि अनुपमा की मौकापरस्त औलादें फिर एक बार अपना असली रंग दिखा रही हैं। दोनों ने जहां एक तरफ माही को भड़काकर प्रेम की टीम में धकेल दिया, वहीं अब यह देखकर कि अनुपमा जीतेगी तो उन्हें पैसा मिल सकता है, वो दोनों अनुपमा को सपोर्ट करने में लगे हैं। सीरियल की कहानी में आगे और क्या ट्विस्ट आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


