Home BUSINESS NEWS HINDI 60% टूट गया यह शेयर, बाजार में उतरने से पहले ही बुरा...

60% टूट गया यह शेयर, बाजार में उतरने से पहले ही बुरा हाल, 27 रुपये पहुंचा दाम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जेप्टो के शेयर अपने दिसंबर के हाई लेवल से 60% टूटे हैं। वहीं, 5 दिन में शेयरों में 23% की गिरावट आई है।

Zepto Unlisted Share Price: जेप्टो के अनलिस्टेड शेयरों का बुरा हाल है। क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो के अनलिस्टेड शेयर 5 दिन में 23 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। ग्रे मार्केट में कंपनी का वैल्यूएशन अब 3.5 अरब डॉलर के आसपास पहुंच गया है। जेप्टो ने अपने प्लान्ड आईपीओ को फिलहाल रोक दिया है और छोटे प्री-आईपीओ फंडरेजिंग का विकल्प चुना है। यह बड़ी गिरावट बहुत हद तक उस वैल्यूएशन रेंज तक पहुंच गई है, जिस पर जेप्टो के IPO टालने से पहले डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने चर्चा की थी। जेप्टो के गैर सूचीबद्ध शेयर (अनलिस्टेड शेयर) अपने उच्चतम स्तर से 60 पर्सेंट टूट गए हैं। यह बात मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में कही गई है।

68 रुपये से टूटकर 27 रुपये पर पहुंचे शेयर
अनलिस्टेड मार्केट के पार्टिसिपेंट्स के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में जेप्टो (Zepto) के शेयर करीब 35 रुपये से लुढ़ककर 27 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में तेज करेक्शन आया है। करीब एक महीने पहले जेप्टो के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में 38 रुपये के आसपास थे। दिसंबर 2025 में अपने पीक पर जेप्टो के शेयर करीब 68 रुपये पर थे। अनलिस्टेड मार्केट ट्रैकर्स के मुताबिक, कंपनी के शेयर जनवरी 2026 में टूटकर करीब 62 रुपये पर पहुंच गए। जेप्टो के शेयर अब 27 रुपये पर जा पहुंचे हैं। यानी, अपने पीक लेवल से जेप्टो के शेयर 60 पर्सेंट गिर गए हैं।

कंपनी के मार्केट कैप में भी तेज गिरावट
करेंट होलसेल प्राइस के हिसाब से जेप्टो (Zepto) का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 34000 करोड़ या करीब 3.6 बिलियन डॉलर है। यह मार्केट कैपिटलाइजेशन, जेप्टो के अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर्स में डिसक्लोज किए गए करीब 1290 करोड़ शेयरों के फुली डाइलूटेड शेयर काउंट पर आधारित है। पिछले महीने जब कंपनी के शेयर 38 रुपये पर थे, तब इसका वैल्यूएशन करीब 5 बिलियन डॉलर था। वहीं, दिसंबर के पीक लेवल पर कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 9 बिलियन डॉलर था।

कई दिग्गजों ने 40 रुपये के दाम पर खरीदे हैं कंपनी के शेयर
जेप्टो (Zepto) के ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्ट्स के डिसक्लोजर्स के मुताबिक, आईपीओ प्रोसेस शुरू होने से पहले कई दिग्गज भारतीय निवेशकों ने 40.13 रुपये प्रति शेयर के दाम पर कंपनी के शेयर खरीदे हैं। इन इनवेस्टर्स में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के फाउंडर्स मोतीलाल ओसवाल और रामदेव अग्रवाल, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अभय सोई, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण बेरी और अभिनेता अभिषेक बच्चन शामिल हैं। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN