Home BUSINESS NEWS HINDI पेट्रोल पर ₹3.5 और डीजल पर ₹24 प्रति लीटर टैक्स! सरकार ने...

पेट्रोल पर ₹3.5 और डीजल पर ₹24 प्रति लीटर टैक्स! सरकार ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है। नए आदेश के मुताबिक यह बदलाव 3 अगस्त से लागू हो गया है। अब पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला विंडफॉल टैक्स ₹2.5 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹3.5 प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, डीजल के निर्यात पर यह टैक्स ₹15.5 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹24 प्रति लीटर कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, निर्यात से होने वाले मुनाफे और वैश्विक बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

सरकार हर 15 दिन में पेट्रोलियम उत्पादों पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स की समीक्षा करती है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से रिफाइनिंग कंपनियों और तेल उत्पादकों को सामान्य से अधिक मुनाफा होने लगता है, तो सरकार उस अतिरिक्त कमाई का एक हिस्सा टैक्स के रूप में वसूलती है। इसी टैक्स को विंडफॉल टैक्स कहा जाता है।

तेल कंपनियों के निर्यात मार्जिन पर पड़ सकता है असर

एक्सपर्ट का मानना है कि इस बढ़ोतरी का सीधा असर तेल कंपनियों के निर्यात मार्जिन पर पड़ सकता है। हालांकि, इसका घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर तुरंत कोई सीधा असर नहीं माना जा रहा है, क्योंकि भारत में ईंधन की कीमतें कई अन्य कारकों के आधार पर तय होती हैं। आने वाले दिनों में वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और सरकार की अगली समीक्षा पर बाजार की नजर रहेगी।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN