Home मनोरंजन समाचार असम बाढ़ में फंसी हैं मां, एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल, कैमरे...

असम बाढ़ में फंसी हैं मां, एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल, कैमरे पर छलका दर्द

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/03/1200x900/devoleena_bhatta_1785774506204_1785774511557_f8780216-df83-4b72-8ea7-dafe0ba5bf9e.png

असम में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। असम में बाढ़ का कहर लोगों के लिए मुश्किल बनता जा रहा है। इस बाढ़ में टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का परिवार भी प्रभावित हुआ है। एक्ट्रेस ने रो-रोकर कैमरे पर अपना दर्द बयान किया है। 

असम में बाढ़ से हाल बेहाल है। बहुत सारे परिवार इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस बाढ़ की चपेट में देवोलीना भट्टाचार्जी का परिवार भी आया है। एक्ट्रेस ने कैमरे पर अपना दर्द बयान किया है। बाढ़ के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस कैमरे पर बुरी तरह रोती हुई नजर आईं। उन्होंने बताया कि उनकी नानी और मौसी का घर इस बाढ़ में डूब गया है।

देवोलीना ने अपने इंस्टा वीडियो की शुरुआत में कहा कि वो सोच रही थीं कि वो आज इस बारे में वीडियो बनाएं, कल इसपर वीडियो बनाएं, लेकिन वो वीडियो नहीं बना पा रही थीं क्योंकि उन्हें पता था कि वो बिना इमोशनल हुए इस बारे में बात नहीं कर पाएंगी।

कैमरे पर छलका देवोलीना भट्टाचार्या का दर्द

देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में देवोलीना कहते हैं- मैं माफी मांगती हूं। इसी वजह से मैं वीडियो नहीं बना रही थी। मुझे पता था मैं टूट जाऊंगी। शिवसागर और नजीरा (बाढ़ प्रभावित क्षेत्र) में मैं बड़ी हुई हूं। मैं वहां पैदा हुई थी, मेरा स्कूल और कॉलेज वहां पर है।

देवोलीना की नानी-मौसी का घर बाढ़ में डूबा

देवोलीना ने आगे बताया कि उनके परिवार का पुराना घर तो बाढ़ में प्रभावित नहीं हुआ है, लेकिन उनकी नानी और मौसी का घर बाढ़ में पूरी तरह डूब गया है। उन्होंने कहा,”दुख की बात है, मेरी मां अब भी नजीरा में फंसी हुई हैं। हमारा पुराना घर उस इलाके में हैं जहां अभी बाढ़ पूरी तरह से नहीं आई है। सब कुछ खत्म हो गया है। कुछ नहीं बचा है। जैसा कि आप वीडियोज में देख रहे हैं, कुछ भी नहीं बचा है।”

असम में बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचा रहीं देवोलीना

असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में एक्ट्रेस मदद भिजवा रही हैं। उन्होंने अपने फैंस से भी अनुरोध किया है कि वो बाढ़ प्रभावित इलाके में जितना हो सके मदद पहुंचाएं। बता दें, एक्टर रणदीप हुड्डा हाल ही में बाढ़ प्रभावित शिवसागर पहुंचे थे। वहां, उन्होंने बाढ़ की चपेट में आए परिवारों से मुलाकात की। बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार भी कई कदम उठा रही है।

देवोलीना भट्टाचार्जी की बात करें तो उन्हें बिग बॉस के घर में देखा जा चुका है। एक्ट्रेस को स्टार प्लस के सीरियल साथ निभाना साथिया की गोपी बहू से घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद जब एक्ट्रेस बिग बॉस में आईं तो उनका बिल्कुल बेबाक अंदाज नजर आया। उनकी लड़ाइयां सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN