Home मनोरंजन समाचार रामायण में लारा दत्ता के कैकेयी लुक पर हो रही ट्रोलिंग पर...

रामायण में लारा दत्ता के कैकेयी लुक पर हो रही ट्रोलिंग पर डिजाइनर ने दी सफाई- सोच समझकर …

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/04/1200x900/sal_1785822829376_1785822841529_9de99ea7-2821-4744-9155-c3b67d3a1ec1.jpg

रामायण फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद सीता और कैकेयी के लुक को लेकर काफी सवाल खड़े किए जा रहे थे। अब डिजाइनर ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है।

रामायण फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस मूवी का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि सीता और कैकेयी के कॉस्ट्यूम को लेकर थोड़ी बहस हुई है। कुछ का कहना है कि उनके आउटफिट मॉडर्न हैं। अब फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिम्पल और हरप्रीत नरुला ने अपनी बात रखी है।

रामायण के कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने क्या कहा

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रिम्पल नरुला ने कहा कि टीम की फिल्म से अलग ओपीनियन है। वह बोलीं, ‘रामायण हमारे मन में कई सालों से बसी है। कास्टिंग, कॉस्ट्यूम, विजुअल इफेक्ट्स और लोग क्या सही और गलत सोचेंगे इसको लेकर हमेशा ओपीनियन रहेंगे। हम उसके लिए तैयार थे। हमें जो जोड़े रखता है वो है क्राफ्ट को लेकर हमारी ईमानदारी।’

डिजाइनर बोलीं सोच समझकर किया गया फैसला

रिम्पल ने सीता के कपड़ों को लेकर कहा, ‘जब मैंने आंख बंद करके सीता माता के बारे में सोचा तो मैंने आर्कियोलॉजिकल ऑथेंसिटी के बारे में नहीं सोचा। मैं चाहती थी कि जैसे मंदिर में मेरी माता रहती हैं तो वैसे ही मैं लुक बनाऊं। यह सोच-समझकर किया गया फैसला था।’

लारा दत्ता के कैकेयी लुक पर क्या बोले रामायण के डिजाइनर

लारा दत्ता के लुक पर भी हो रही आलोचना पर हरप्रीत नरुला बोले, उनके कॉस्ट्यूम में जो ग्रीन कलर है वो ममता को रिप्रजेंट करता है, वहीं जो डीप मरून है वो इमोशनल ताकत और जो उसने फैसले लिया उसका अंधेरा उसमें दिखता है। वह अपने बेटे और राम के बीच उलझन में है। हर रंग को एक इन्टेशन के साथ चुना गया है। कभई-कभी लोग जल्दी रिएक्ट कर लेते हैं बिना उसके पीछे की सोच को समझें।

रामायण देखे बिना फैसला ना लें

हरप्रीत ने दर्शकों से कहा कि पहले फिल्म देखें। वह बोले, ‘यह हमारी कोशिश है कि रामायण को एक नई पीढ़ी के हिसाब से दिखाया जाए। हर धागे के पीछे एक सोच है। हम लोगों से यही अपील करेंगे कि बिना फिल्म देखें कुछ डिसाइड ना करें। पहले फिल्म देखें, उसका एक्सपीरियंस लें और फिर अपना ओपीनियन दें।’

रिम्पल ने आगे कहा, ‘उस दौर के ऐसे कोई कपड़े नहीं बचे हैं जिन्हें हम आसानी से दोबारा बना सकें। हमने सिर्फ उनके लुक्स को कैलेंडर आर्ट, मिनिएचर पेन्टिंग, मंदिर में देखा है। वैसे भी रामायण की भी अलग-अलग संस्कृतियों और देशों में अलग-अलग तरह से व्याख्या की गई है।’

रामायण की स्टार कास्ट

फिल्म की बात करें तो रामायण में रणबीर कपूर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण, यश ने रावण, सनी देओल ने हनुमान, लारा दत्ता ने कैकेयी और रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा का किरदार निभाया है।

रामायण की रिलीज डेट

फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी। वहीं रामायण का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN