Source :- LIVE HINDUSTAN
Bank Holiday: अगर आपका आज 4 अगस्त मंगलवार को बैंक जाने का प्लान है, तो घर से निकलने से पहले जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक आज कुछ जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आपको कैश जमा करना है, चेक क्लियर कराना है या किसी बैंक ब्रांच का जरूरी काम है, तो पहले यह जान लें कि आज बैंक ब्रांच किस राज्य में बंद हैं।
मंगलवार 4 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक
आज 4 अगस्त मंगलवार को पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार सिर्फ त्रिपुरा में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे। राज्य में केर पूजा (Ker Puja) के मौके पर छुट्टी का ऐलान किया गया है। अगरतला समेत पूरे त्रिपुरा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और अन्य सभी बैंकों की ब्रांच बंद रहेगी।
हालांकि, देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। यानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में बैंकिंग सर्विस नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी।
क्या है केर पूजा?
केर पूजा त्रिपुरा का एक प्रमुख पारंपरिक हिंदू त्योहार है। यह खारची पूजा के लगभग दो सप्ताह बाद मनाया जाता है और राज्य के संरक्षक देवता केर को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस पूजा से राज्य में सुख-शांति बनी रहती है और लोगों की रक्षा होती है। ये एक खास पूजा होती है, जिसके चारों ओर बांस का पवित्र घेरा तैयार किया जाता है। पूजा के समय इस घेरे के अंदर किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश और अंदर मौजूद लोगों के बाहर जाने पर रोक रहती है। यह धार्मिक अनुष्ठान करीब 32 से 50 घंटे तक चलता है और इसमें कई पारंपरिक नियमों का पालन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि केर पूजा की शुरुआत त्रिपुरा के माणिक्य राजवंश के समय हुई थी।
अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
4 अगस्त (मंगलवार): त्रिपुरा के अगरतला में केर पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
8 अगस्त (शनिवार): दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। सिक्किम में तेंदोंग लो रुम फात की भी छुट्टी रहेगी।
9 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी छुट्टी के कारण देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
13 अगस्त (गुरुवार): मणिपुर के इंफाल में पैट्रियट्स डे के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
16 अगस्त (रविवार): रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
19 अगस्त (बुधवार): त्रिपुरा के अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगा।
22 अगस्त (शनिवार): चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
25 अगस्त (मंगलवार): केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम तथा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और प्रथम ओणम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
26 अगस्त (बुधवार): महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत कई राज्यों में ईद-ए-मिलाद (बारावफात), थिरुवोनम और अन्य स्थानीय त्योहारों के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगा।
28 अगस्त (शुक्रवार): गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनआजी जयंती और पांग-ल्हाबसोल के कारण बैंक बंद रहेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




