Source :- LIVE HINDUSTAN
सावन में आने वाली हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए काफी खास होती है। इस दिन के लिए महिलाएं सुंदर हरे रंग की आउटफिट के साथ मैचिंग जूलरी पहनती हैं। अगर आपके पास तैयार होने का ज्यादा समय नहीं है तो कम मेकअप में खूबसूरत लगने के लिए यहां सीखिए 6 ईजी स्टेप्स।
हरियाली तीज सावन में आने वाला एक खास दिन है। खासतौर से सुहागिन महिलाओं के लिए ये दिन बहुत खास होता है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कमना करती हैं और सोलह शृंगार के साथ तैयार होती हैं। जिन महिलाओं की पहली तीज होती है वह इस दिन नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। साल 2026 में हरियाली तीज 15 अगस्त को मनाई जाएगी। अगर आप भी इस दिन कम मेकअप में खूबसूरत लगना चाहती हैं तो यहां सीख लीजिए मेकअप करने के 6 ईजी स्टेप्स।
1) अपनी स्किन तैयार करें
फ्लॉलेस मेकअप के लिए ये सबसे पहला रूल है, जिसमें आपको अपना चेहरा मेकअप के लिए तैयार करना होगा। इसके लिए चेहरे धोएं और हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर आप बाहर जा रही हैं, तो सनस्क्रीन लगाएं। स्मूद मेकअप लुक के लिए प्राइमर जरुर लगाएं। ध्यान रखें कि अगर आपके चेहरे पर ओपन पोर्स हैं तो आप एक जेल बेस्ट प्राइमर का इस्तेमाल करें।
2) बेस को नैचुरल रखें
स्किन तैयार होने के बाद बेस अप्लाई करें। इसके लिए स्किन टिंट या फाउंडेशन की हल्की लेयर लगाएं। अगर आप फाउंडेशन लगाकर हैवी लुक नहीं चाहती तो बीबी क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। जो भी लगाएं बस गीले स्पंज या अपनी उंगलियों से ब्लेंड करने के बाद ही लगाएं। अच्छी तरह से ब्लेंड करने के बाद कंसीलर लगाएं। इसे सिर्फ वहीं लगाएं जहां जरूरत हो। लास्ट में कॉम्पैक्ट या ट्रांसलूसेंट पाउडर का इस्तेमाल करके हल्के से सेट करें।
3) मिस ना करें ब्लश
मेकअप में हल्का ग्लो बहुत जरूरी है। गालों पर लगाने के लिए पीच या पिंक ब्लश चुन सकते हैं। फेस्टिव सीजन के लिए ये दोनों रंग बहुत अच्छे हैं। इसे अपने गालों के उभरे हुए हिस्से पर लगाएं। इसके अलावा हाइलाइटर को गाल की हड्डियों और नाक पर थोड़ा सा लगाएं।
4) सिंपल आई मेकअप
हरियाली तीज के लिए आप ग्रीन आई मेकअप को चुन सकते हैं। फेस्टिव लुक के लिए पलक के बीच में थोड़ा शिमर जरूर लगाएं। रंगों के अलावा आईलाइनर और मस्कारा को 1-2 कोट लगाकर पूरा करें। आईब्रो में जहां बाल कम हैं, वहां ब्रो पेंसिल या ब्राउन आईशैडो से हल्के से भरें। नैचुरल लुक के लिए उन्हें ऊपर की तरफ ब्रश करें।
5) फेस्टिव लिप कलर चुनें
लिपस्टिक का रंग आप अपनी आउटफिट के मुताबिक चुन सकते हैं। क्लासिक तीज लुक के लिए लाल रंग लगाएं। अगर ब्राइट रंग पसंद नहीं हो तो सॉफ्ट, एलिगेंट लुक के लिए रोज पिंक चुनें।
6) बिंदी लगाकर लुक पूरा करें
हरियाली तीज पर सुंदर लुक के लिए अपनी ड्रेस से मैच करती छोटी बिंदी जरूर लगाएं। तीज लुक सिंदूर के बिना अधूरी है इसलिए मांग में सिंदूर लगाएं। आप सूखा सिंदूर लगाकर लुक को इंहेंस कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


