Source :- LIVE HINDUSTAN
सोया चंक्स हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं और इससे आप कीमा मसाला बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये स्वाद में बहुत अच्छी लगती है और रोटी के साथ इसे सर्व कर सकते हैं। यहां सीखिए इसे बनाने की आसान रेसिपी।
सोया चंक्स का इस्तेमाल अगर आप सिर्फ पुलाव में करते हैं तो एक बार इससे सोया कीमा मसाला बनाकर तैयार करें। ये स्वाद में बहुत अच्छी लगती है और इसे रोटी-पराठे या फिर नान के साथ सर्व कर सकते हैं। सोया चंक्स हेल्थ के लिए भी अच्छे माने जाते हैं इसलिए आप बच्चों को भी ये बनाकर खिला सकते हैं। यहां सीखिए सोया कीमी मसाला बनाने की आसान रेसिपी-
सोया कीमा मसाला बनाने की सामग्री
कीमा के लिए
-1 कप सोया चंक्स
-1 छोटा चम्मच नमक
– गर्म पानी (भिगोने के लिए)
-मसाला पेस्ट के लिए
-मुट्ठी भर धनिया के डंठल
-2 हरी मिर्च
-5-6 लहसुन की कलियां
-1 इंच अदरक
-1 छोटा चम्मच देगी मिर्च
-1 छोटा चम्मच भुना हुआ बेसन
-2 छोटे चम्मच फ्रेश क्रीम
ग्रेवी के लिए
-2 बड़े चम्मच तेल
-1 छोटा चम्मच जीरा
-1 तेजपत्ता
-2 लौंग
-2 हरी इलायची
-1 बड़ी इलायची (काली इलायची)
-1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
-2 मध्यम प्याज, बारीक कटे हुए
-स्वादानुसार नमक
-आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-1 छोटा चम्मच गरम मसाला
-3 टमाटर, प्यूरी किए हुए
-2 छोटे चम्मच दही
-आधा कप उबले हुए हरे मटर
-गर्म पानी, जरूरत के अनुसार
सजावट के लिए
-ताजा हरा धनिया
-फ्रेश क्रीम
-प्याज के स्लाइस
-बीच से कटी हुई हरी मिर्च
-मक्खन
बनाने की विधि
1) सोया कीमा बनाने के लिए सोया चंक्स को 1 छोटा चम्मच नमक के साथ गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें।
2) कुछ देर भीगने के बाद सारा एक्सट्रा पानी निचोड़ लें और सोया चंक्स को ब्लेंड करें जब तक कि वे कीमे जैसे न हो जाएं।
3) एक खलबट्टे में धनिया के डंठल, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, देगी मिर्च, भुना हुआ बेसन और फ्रेश क्रीम को एक साथ कूटकर दरदरा पेस्ट बना लें।
4) अब पैन में तेल गरम करें। जीरा, तेजपत्ता, लौंग, हरी इलायची, बड़ी इलायची और दालचीनी डालें। खुशबू आने तक भूनें। इसमें कटे हुए प्याज और नमक डालें। प्याज के सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
5) लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और तैयार किया हुआ कुटा हुआ पेस्ट डालें। अच्छी तरह भूनें, जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी डालें। इसे ढककर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे।
6) इसमें टमाटर की प्यूरी और दही डालें। अच्छी तरह मिलाएं और ढककर 5 मिनट तक पकाएं जब तक मसाला गाढ़ा और अच्छी तरह पक न जाए।
7) इस मसाले में तैयार सोया कीमा और उबले हुए मटर डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं।
8) इसमें अपनी पसंद की कंसिस्टेंसी पाने के लिए जरूरत के अनुसार गर्म पानी डालें। 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
9) ताजे धनिये, थोड़ी सी क्रीम, प्याज के स्लाइस और बीच से कटी हुई हरी मिर्च से सजाएं और रोटी, नान, पराठा या स्टीम्ड राइस के साथ गरमा-गरम परोसें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


