Home मनोरंजन समाचार डूबा असम, मदद करने खुद पहुंचा ये सितारा: बाढ़ पीड़ितों के बीच...

डूबा असम, मदद करने खुद पहुंचा ये सितारा: बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर बांटे राशन-कपड़े

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/04/1200x900/assam_flood_1785844624214_1785844629764_56e804aa-2093-4a35-a8b7-cff523fbae33.jpg

Assam Flood: एक्टर ने असम के शिवसागर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी।

असम में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की रिपोर्ट के अनुसार, इस भयावह आपदा में 82 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में बॉलीवुड हस्तियों ने आगे आकर पीड़ितों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाए हैं।

राहत कार्यों में भाग लेने उतरा एक्टर

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने खुद जमीन पर उतरकर राहत कार्यों में भाग ले रहे हैं। वे असम के शिवसागर और वहां ‘ग्लोबल सिख्स’ संस्था के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों को राशन और अन्य जरूरी सामग्रियां बांटीं। उन्होंने शिवसागर रेलवे स्टेशन के पास शरण लिए प्रभावित परिवारों को भोजन वितरित किया। शिवसागर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। रणदीप हुड्डा ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से इस संस्था से जुड़े हैं और शिवसागर में पिछले सात दिनों से लगातार लंगर सेवा चलाकर लोगों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे आर्थिक मदद, प्रार्थना या जमीनी स्तर पर सेवा देकर पीड़ितों की सहायता करें।

कार्तिक आर्यन ने दिए 1 करोड़ रुपये

रणदीप हुड्डा के अलावा अन्य कई प्रमुख बॉलीवुड अभिनेताओं ने भी असम बाढ़ पीड़ितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अभिनेता सलमान खान ने अपनी चैरिटेबल संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ के जरिए प्रभावित क्षेत्रों में बहु-स्तरीय राहत अभियान चलाया। बीइंग ह्यूमन ने स्थानीय फैन क्लबों के साथ साझेदारी करके प्रभावित इलाकों में तैयार खाने के पैकेट और जरूरी सामान बांटे। वहीं, अभिनेता कार्तिक आर्यन ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया, जिसके लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका आभार व्यक्त किया।

इन सेलेब्स ने भी की मदद

इसके साथ ही, अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी असम मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता प्रदान की है। वहीं, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हर साल आने वाली इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से राहत संगठनों से जुड़ने और बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN