Home LIFESTYLE NEWS HINDI सर्दी-जुकाम के लिए दादी का फेवरेट नुस्खा है बेसन वाला दूध, देखें...

सर्दी-जुकाम के लिए दादी का फेवरेट नुस्खा है बेसन वाला दूध, देखें कैसे बनाएं

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए दादी-नानी के अनेकों नुस्खे हैं जिन्हें अपनाकर तुरंत आराम मिल जाता है। इन उपायों में से एक है बेसन वाला दूध। यहां सीखिए इसे कैसे बना सकते हैं। 

बदलते मौसम में ज्यादातर लोग वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। बारिश के मौसम में इस इंफेक्शन से बच पाना मुश्किल होता है। खासतौर से उन लोगों के लिए जिनकी इम्यूनिटी बहुत स्ट्रॉन्ग नहीं होती। इस इंफेक्शन के मुख्य लक्षणों में बुखार, खांसी और बदन दर्द शामिल है। जब भी किसी को ये इंफेक्शन होता है तो उन्हें सबसे पहले गले में दर्द या खराश होने लगती है। इस खराश की वजह से चिड़चिड़ापन और बैचेनी भी होने लगती है। साखी ही खाने पीने में मुश्किल होती है। वैसे को इस इस समस्या से राहत पाने के लिए गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर गले की खराश के साथ आपको सर्दी जुकाम भी हो रहा है तो आपको दादी के फेवरेट नुस्खे को अपनाना चाहिए। इस समस्या से निपटने के लिए बेसन वाला दूध पिएं। अलग-अलग जगहों पर इस दूध के नाम अलग हैं। जैसे इसे बेसन का शीरा, सुड़का, राब, पीया नाम से जानते हैं। सर्दी-जुकाम या गले की खराश से निपटने के लिए यहां सीखिए बेसन वाला दूध बनाने का तरीका।

बेसन वाला दूध बनाने की सामग्री

1 बड़ा चम्मच घी

2 बड़े चम्मच बेसन

2 कप दूध

हल्दी पाउडर

काली मिर्च पाउडर

इलायची पाउडर

सूखे अदरक का पाउडर

केसर के धागे

7 से 10 बादाम

बेसन वाला दूध कैसे बनाएं

1) बेसन वाला दूध बनाने के लिए सबसे पहले एक मोटे तले वाली कढ़ाई में घी गर्म करें।

2) घी में बेसन डालें और बिल्कुल लो आंच पर इसे अच्छी तरह से भून लें। बेसन को तब तक भूनना है जब तक की इसका रंग बदल ना जाए।

3) फिर बेसन को चलाते हुए इसमें दूध मिलाएं। इसे लगातार चलाते रहें ताकी गुठले ना पड़ें।

4) अब इसमें हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, इलायची पाउडर डालें,सौंठ पाउडर और केसर डालें। अच्छी तरह से मिक्स करें।

5) इसमें कुछ बारीक कटे बादाम भी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।

6) दूध में मिठास के लिए सबसे लास्ट में गुड़ पाउडर डालें। अच्छी तरह से उबालें और फिर पिएं।

टिप

  • ध्यान रखें कि बेसन वाले दूध को बनाने के लिए बेसन को तेज आंच पर ना भूनें। तेज आंच पर भूनने से ये जल जाता है और स्वाद खराब हो जाता है।
  • दूध को गुनगुना गर्म कर लें।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN