Home World News hindi ऑनलाइन आया पत्रकार, खुद को ही काटने लगा; अब पुराने वीडियो से...

ऑनलाइन आया पत्रकार, खुद को ही काटने लगा; अब पुराने वीडियो से हुआ वजह का खुलासा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सेलिब्रिटी ब्लॉगर पेरेज हिल्टन खौफनाक टिकटॉक लाइव के बाद अस्पताल में भर्ती। मियामी शिफ्ट होने के बाद से गहरे मानसिक तनाव में थे हिल्टन। पुलिस की मौके पर एंट्री, जानें पूरी खबर।

मशहूर सेलिब्रिटी ब्लॉगर पेरेज हिल्टन हाल ही में अपने एक टिकटॉक लाइव स्ट्रीम को लेकर सुर्खियों में हैं। इस खौफनाक वीडियो में वह कथित तौर पर खुद को नुकसान पहुंचाते नजर आए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुद पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर दोबारा पोस्ट किए गए एक विचलित करने वाले वीडियो क्लिप में, हिल्टन को लाइवस्ट्रीम के दौरान खून से लथपथ और पागलों जैसी हरकतें करते हुए देखा जा सकता है। वह किसी चीज से बार-बार खुद को काट रहे हैं।

हालांकि समय रहते उन्हें रेस्क्यू कर लिया गया। घटना के बाद हिल्टन का एक महीने पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मियामी शिफ्ट होने के बाद अपने मानसिक तनाव और संघर्ष के बारे में खुलकर बात की थी।

बता दें कि गॉसिप ब्लॉगर से मीडिया पर्सनैलिटी बने पेरेज हिल्टन को कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के कारण 12 दिसंबर 2020 को टिकटॉक से हमेशा के लिए बैन कर दिया गया था। अगस्त 2019 में टिकटॉक से जुड़ने के बाद से ही वे इस ऐप पर एक प्रभावशाली व्यक्ति बन गए थे। उनके 16 लाख से ज्यादा फलोअर्स थे और उन्हें हर हफ्ते औसतन 1 करोड़ व्यूज मिलते थे। हालांकि वे दोबारा ऐप पर कैसे आए इसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है।

‘मियामी शिफ्ट होने से तनाव में था…’

हिल्टन ने करीब एक महीने पहले पोस्ट किए गए एक वीडियो में माना था कि परिवार के साथ मियामी शिफ्ट होने के बाद उनका रूटीन पूरी तरह से बिगड़ गया था। हिल्टन ने कहा था, “मैं एक तरह के मानसिक भंवर में फंस गया था क्योंकि मियामी शिफ्ट होने की वजह से मुझ पर काफी दबाव था।” उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने वो सभी चीजें करना छोड़ दिया था जो उनकी भलाई के लिए फायदेमंद थीं।

जिम और धार्मिक आस्था से वापसी की कोशिश

तनाव से उबरने के लिए हिल्टन ने अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की कोशिश की थी। उन्होंने वीडियो में बताया, “मैं हर तरह से अपनी राह से भटक गया था, लेकिन अब मैं वापस आ गया हूं।” हिल्टन ने बताया कि कई हफ्तों बाद उन्होंने दोबारा जिम जाना, चर्च जाना और बाइबल पढ़ना शुरू किया है।

उन्होंने फिटनेस और धार्मिक आस्था को आपस में जोड़ते हुए कहा था, “जिम में आपकी मेहनत और आपकी आस्था में लगाए गए प्रयास के बीच सीधा संबंध है। बाइबल पढ़ना और चर्च जाना भी एक काम है, जितनी ज्यादा मेहनत आप करेंगे, उतने ही अच्छे नतीजे और इनाम आपको मिलेंगे।”

लाइव स्ट्रीम के बाद पुलिस ने क्या कहा?

हाल ही में जब पेरेज हिल्टन ने टिकटॉक पर लाइव आकर परेशान करने वाली हरकतें कीं, तो ऑनलाइन उनके फैंस के बीच गहरी चिंता फैल गई। मियामी-डेड शेरिफ ऑफिस के मुताबिक, इस दौरान मेंटल हेल्थ क्राइसिस से जुड़ी कई इमरजेंसी कॉल्स मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था। अधिकारियों ने घर पर मौजूद परिवार के सदस्यों से बात की और पुष्टि की कि हिल्टन अंदर अकेले थे।

हालात को बिगड़ने से बचाने के लिए पुलिस ने तुरंत जबरन घर में घुसने के बजाय कुछ कदम पीछे लेते हुए स्थिति की निगरानी करने का फैसला किया। पुलिस ने इस मामले में किसी गिरफ्तारी की घोषणा नहीं की है, लेकिन लाइव स्ट्रीम में खुद को नुकसान पहुंचाने के बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

(डिस्क्लेमर: आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने की बातें कुछ लोगों के लिए ट्रिगरिंग हो सकती हैं। हालांकि, इसे रोका जा सकता है। अगर आप या आपका कोई जानने वाला ऐसे विचारों से जूझ रहा है, तो कृपया हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और मदद लें। हेल्पलाइन: 022 2754 6669; स्नेहा इंडिया फाउंडेशन: +914424640050 और संजीवनी: 011-24311918, रोशनी फाउंडेशन (सिकंदराबाद) संपर्क नंबर: 040-66202001, 040-66202000; वन लाइफ: संपर्क नंबर: 78930 78930, सेवा: संपर्क नंबर:)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN