Source :- LIVE HINDUSTAN
नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर बुधवार को धड़ाम हो गए हैं। बाजार खुलते ही नायका के शेयर उछलकर 348.30 रुपये पर पहुंच गए और 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया। हालांकि, यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं सकी और कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 327.70 रुपये पर पहुंच गए। मुनाफे में जोरदार उछाल के बाद भी नायका के शेयरों में तेज गिरावट आई है। कंपनी का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3 गुना से ज्यादा बढ़ा है।
243% बढ़ा है नायका का मुनाफा
नायका (Nykaa) का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तीन गुना से ज्यादा बढ़ा है। कंनपी का प्रॉफिट 243 पर्सेंट बढ़कर 80 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में नायका का मुनाफा 23 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में नायका का रेवेन्यू 29 पर्सेंट से अधिक बढ़कर 2782 करोड़ रुपये रहा है। पहली तिमाही के दौरान नायका का इबिट्डा सालाना आधार पर 68 पर्सेंट बढ़कर 236 करोड़ रुपये रहा। अगर इबिट्डा मार्जिन की बात करें तो यह सुधार के साथ पहली तिमाही में 8.5 पर्सेंट पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का इबिट्डा मार्जिन 6.5 पर्सेंट था।
ब्रोकरेज हाउसेज ने बढ़ाया कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस
विदेशी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने नायका (Nykaa) के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। यानी, ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। नोमुरा ने नायका के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 411 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने पहले नायका के शेयरों के लिए 343 रुपये का टारगेट दिया था। लेटेस्ट टारगेट प्राइस संकेत करता है कि कंपनी के शेयर करीब 20 पर्सेंट उछल सकते हैं। ब्रोकरेज हाउस नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी नायका के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। नुवामा ने नायका के शेयरों का टारगेट प्राइस 351 रुपये से बढ़ाकर 414 रुपये कर दिया है। इस लेटेस्ट टारगेट प्राइस से संकेत मिलता है कि कंपनी के शेयर 21 पर्सेंट उछल सकते हैं।
5 बोनस शेयर बांट चुकी है नायका
नायका (Nykaa) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। नायका ने नवंबर 2022 में अपने निवेशकों को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने शेयरधारकों को हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर बांटे हैं। पिछले 3 साल में नायका के शेयरों में 122 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 147.55 रुपये से बढ़कर 327.70 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 54 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 348.30 रुपये है। वहीं, नायका के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 200.25 रुपये है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




