Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/05/1200x900/gaurav_khanna_kkk15_1785913386872_1785913391606_7642da6b-dc09-4a15-9a0c-fb76aeebae7c.jpgKhatron Ke Khiladi 15: रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के कंटेस्टेंट ने बताया कि उनपर पनौती का टैग लग गया था और इस टैग की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रहा था।
‘बिग बॉस 19’ और ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जीतने के बाद अब गौरव खन्ना ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अपने डर का सामना कर रहे हैं। शो का एक नए प्रोमो आया है और इस प्रोमो में ‘अनुपमा’ फेम एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि उनपर पनौती का टैग लगा था।
गौरव खन्ना हुए इमोशनल
प्रोमो की शुरुआत में गौरव ने कहा, ‘एक टैग लग गया था मुझे पर कि गौरव के शो नहीं चलते। ये एक एक्टर के लिए बहुत खराब टैग होता है। गौरव अनलकी है, गौरव पनौती है, इसे मत लो। एक लड़का अपना सब कुछ छोड़कर मुंबई में रह रहा है, काम ढूंढ रहा है।’
गौरव खन्ना को आज भी लगता है इस बात का डर
उन्होंने आगे कहा, ‘जब भी शो चलते थे तो क्रेडिट सबको जाता था और जब शो डूबते थे तो हमेशा ऐसा लगता था कि गौरव अनलकी है, गौरव पनौती है। ये बात अब मेरे जहन में बस गई है। मैं कोई भी ऑडिशन देता हूं तो मुझे आज भी लगता है कि यार, अगर यह शो नहीं चला तो फिर से वे मुझे पनौती का मेडल दे देंगे और कहेंगे कि यार इसके शो नहीं चलते।’
गौरव खन्ना के फैंस ने किया रिएक्ट
फैंस ने गौरव को मोटिवेट करने की कोशिश की। एक ने लिखा, ‘आप पनौती नहीं हैं, आप सच्ची इंस्पिरेशन हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘अभी आप जहां भी जाते हैं उस शो की TRP टॉप पर चली जाती है। आपको सलाम।’ तीसरे ने लिखा, ‘आप इंडियन टेलीविजन के सुपरस्टार हैं, आप बड़ी चीजों के लिए बने हैं।’
गौरव खन्ना के बारे में
गौरव खन्ना ने 2000 के दशक की शुरुआत में एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘भाभी’, ‘कुमकुम’, ‘लव ने मिला दी जोड़ी’ और ‘CID’ जैसे शोज में काम किया। हालांकि उन्हें फेम ‘जीवन साथी’, ‘यह प्यार न होगा कम’ और ‘तेरे बिन’ जैसे शोज से मिला। इसके बाद उन्हें ‘अनुपमा’ ऑफर हुआ और उनकी किस्मत चमक गई। अनुज कपाड़िया के रोल में वो छा गए। उन्होंने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का टाइटल जीता और फिर ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी अपने नाम की।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




