Home LIFESTYLE NEWS HINDI ड्राई-फ्रिजी बालों के लिए गुड़हल फूल से बनाएं नेचुरल कंडीशनर, कमजोर बाल...

ड्राई-फ्रिजी बालों के लिए गुड़हल फूल से बनाएं नेचुरल कंडीशनर, कमजोर बाल वाले लगाएं

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ड्राई-फ्रिजी बालों से निपटने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। यहां हम गुड़हल के फूल से नेचुरल कंडीशनर बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसे लगाने के बाद फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। देखिए कैसे बनाएं-

बालों की बाहरी परत यानी क्यूटिकल के खुलने और नमी खोने के कारण बाल फ्रिजी और ड्राई होने लगते हैं। इसके अलावा अगर आप बहुत ज्यादा हीट स्टाइलिंग करती हैं, गर्म पानी से हेयर वॉश करती हैं या फिर गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं तो भी बाल फ्रिजी हो सकते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए आपको नेचुरल कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए। हेयर केयर में गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल खूब किया जाता है। अगर आपके बाल फ्रिजी और ड्राई हैं तो आप गुड़हल और अलसी से बने कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों चीजों में नेचुरली म्यूसिलेज होता है, जो बालों पर एक परत बनाता है, जिससे बाल मुलायम, चिकने और सुलझाने में आसान हो जाते हैं। यहां हम इन दोनों चीजों से बने हेयरपैक को बनाने का तरीका बता रहे हैं। जो कंडीशनर की तरह काम करता है।

नेचुरल कंडीशनर बनाने के लिए क्या चाहिए

-पांच गुड़हल के फूल

-तीन बड़े चम्मच अलसी के बीज

-डेढ़ कप पानी

-दो बड़े चम्मच ताज़ा एलोवेरा जेल

नेचुरल कंडीशनर कैसे बनाएं

1) नेचुरल कंडीशनर बनाने के लिए सबसे पैन में पानी गर्म करें।

2) इस गरम पानी में गुड़हल के फूल, अलसी के बीज डालें।

3) धीमी आंच पर 8–10 मिनट तक तब तक पकाएं जब तक पानी थोड़ा गाढ़ा और जेल जैसा न हो जाए।

4) गर्म रहते हुए ही इसे छान लें और पूरी तरह ठंडा होने दें।

5) इसमें ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं और चिकना होने तक ब्लेंड करें।

नेचुरल कंडीशनर का इस्तेमाल कैसे करें

फ्रिजी बालों पर नेचुरल कंडीशनर लगाने के लिए इसे अपने स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। अच्छी तरह से लगाने के बाद कम से कम 20–30 मिनट तक लगा रहने दें, फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। इसे लगाने से पहले भी हेयर वॉश करें, ताकि रिजल्ट अच्छे मिलें।

नोट- इस मास्क को बनाने में किसी तरह के प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया गया है, इसलिए इसे फ्रिज में रखें और 3–4 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लें। हमेशा कोशिश करें की आप इसे फ्रेश तैयार करें।

डिस्क्लेमर- यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN