Source :- LIVE HINDUSTAN
हर वीकेंड पर बच्चा वहीं टीवी, मोबाइल और गेम में बिता देता है और आप उसे कुछ नया सिखाना, दिखाना चाहते हैं, जिससे उसकी नॉलेज बढ़े तो दिल्ली में बनें इन 6 म्यूजियम को दिखाएं। जहां घूमने के साथ उसे नई जानकारी भी मिलेगी।
दिल्ली में घूमने और देखने के लिए तो काफी कुछ है। लेकिन अगर आप बच्चों के लिए कुछ ऐसी जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं जहां पर वीकेंड पर जाकर ना केवल बच्चे आपके फन कर सकें बल्कि साथ ही कुछ सीख भी सकें तो ये म्यूजियम बेस्ट प्लेस हो सकते हैं। जहां पर ना केवल बच्चे बल्कि बड़े भी घूमते-फिरते हैं साथ ही कुछ नई जानकारी इकट्ठा करते हैं। तो अगर अपने बच्चे का वीकेंड केवल मोबाइल और टीवी में नहीं बिताना चाहते हैं तो उन्हें दिल्ली के इन 7 म्यूजियम में ले जाएं। जहां पर वो फन के साथ ही लर्न भी करेंगे।
नेहरू प्लैनेटोरियम म्यूजियम
दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग में बना नेहरू प्लेनेटोरियम वैसे तो बच्चे-बड़े सभी जाते हैं। लेकिन अगर अपने बच्चे को अंतरिक्ष, एस्ट्रोनॉट और दूसरे प्लैनेट के बारे में जानकारी देना चाहते हैं, उसका इंटरेस्ट जगाना चाहते हैं तो यहां पर जरूर ले जाएं। पीली मेट्रो लाइन पर बना लोक कल्याण मार्क यहां का नजदीकी मेट्रो रेलवे स्टेशन है। जहां एक बार बच्चे को लेकर जरूर जा सकते हैं।
नेशनल क्राफ्ट म्यूजियम
दिल्ली में हैं और अपने वीकेंड को कुछ हटके तरीके से एंज्वॉय करना चाहते हैं तो बच्चों को लेकर नेशनल क्राफ्ट म्यूजियम जा सकते हैं। दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंचना सबसे आसान है और ये पास है। जहां पर आपको काफी सारे आर्टिस्टिक चीजें देखने को मिलती है।
नेशनल रेल म्यूजियम
बच्चों के साथ फन करना है और उन्हें पुरानी ऐतिहासिक चीजों को दिखाना है तो दिल्ली के नेशनल रेल म्यूजियम में ले जाएं। जहां पर अंग्रेजों के जमाने के पुराने ट्रेन के डिब्बे, इंजन, पहली ट्रेन का इतिहास और ट्रेन, इंजन और पटरी के बारे में ढेर सारी जानकारी भी मिलेगी।
नेशनल साइंस म्यूजियम
बच्चे के साइंस में इंटरेस्ट है तो उसे नेशनल साइंस म्यूजियम में जरूर ले जाएं। यहां पर एंट्री टिकट मात्र 80 रुपये है और ब्लू लाइन पर बने सुप्रीम कोर्ड मेट्रो स्टेशन से यहां पर पहुंचा जा सकता है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान के पास ये म्यूजियम बना है।
इंडियन एयर फोर्स म्यूजियम
बच्चे को एरोप्लेन, एयरफोर्स में इंटरेस्ट है तो उसे इंडियन एयर फोर्स म्यूजियम में जरूर ले जाएं। जहां पर इंडियन एयर फोर्स, प्लेन और इतिहास से जुड़ी ढेर सारी जानकारियां मिलेंगी और उसका इंटरेस्ट और ज्यादा बढ़ेगा। इस म्यूजियम में एंट्री फ्री है और अगर आपको इस जगह पर जाना है तो पास का मेट्रो स्टेशन दशरथपुरी है।
इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम
सुनकर यकीन नहीं होगा लेकिन एक म्यूजियम ऐसा भी है जहां पर आपको हर तरह की गुड़िया और उनसे जुड़ी दिलचस्प जानकारी देखने को मिलेगी। आईटीओ मेट्रो स्टेशन के नजदीक बने इस म्यूजियम में जाने का टिकट भी काफी सस्ता है। बच्चों के लिए मात्र 15 रुपये और बड़ों के लिए 30 रुपये टिकट का प्राइस है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



