Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बंटवारा 1947 को CBFC ने बिना किसी कट के किया पास, सनी...

बंटवारा 1947 को CBFC ने बिना किसी कट के किया पास, सनी देओल की फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/05/1200x900/batwara_1947_cbfc_1785932523999_1785932528270_e22cd4dd-7a13-4b57-b187-f996e484ff63.png

Batwara 1947 Certification: सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 को सीबीएफसी ने बिना किसी कट के पास कर दिया है। राजकुमार संतोषी की फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

आमिर खान के प्रोडक्शन के तहत बन रही फिल्म बंटवारा 1947 को सीबीएफसी ने सर्टिफिकेट दे दिया है। सनी देओल की इस फिल्म को सीबीएफसी ने बिना किसी कट के पास किया है। किसी भी डायलोग और फ्रेम पर सीबीएफसी ने कोई भी आपत्ति नहीं जताई है। सीबीएफसी ने सनी देओल की फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है। राजकुमार संतोषी ने फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने को लेकर बात की।

फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट?

बंटवारा 1947 के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने को लेकर बात की। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार संतोषी ने कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए ‘ए’ सर्टिफिकेट नहीं चुना है। सीबीएफसी ने चुना है।

फिल्म को अगर U/A सर्टिफिकेट मिलता तो क्या होता?

राजकुमार संतोषी ने कहा, “हमने उनसे पूछा, लेकिन फिर उन्होंने कहा कि फिल्म में कट्स लगाने पड़ेंगे। अभी, फिल्म का एक भी फ्रेम या डायलोग काटा नहीं गया है। उन्हें फिल्म इतनी पसंद आई कि वो इसमें कुछ भी बदलाव नहीं करना चाहते थे। अगर फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिलता तो उसमें वो कट्स लगाने को कहते जिसमें बहुत वक्त लगता। तो हमने ए रेटिंग पर सहमति दिखाई।”

राजकुमार संतोषी ने आगे कहा, “हम फिल्म किसी को कोई मैसेज देने के लिए नहीं बना रहे हैं। मैं टीचर नहीं हूं। फिल्म को पहले मनोरंजक होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी इतनी ज्यादा दिलचस्प है कि कोई भी किसी किरदार को हिंदू-मुस्लिम के जैसे नहीं बल्कि इंसानों के जैसे देखगा।

लाहौर 1947 से बदलकर बंटवारा 1947 रखा गया फिल्म का नाम?

डायरेक्टर संतोषी ने कहा, “आप देखेंगे कि जब कुछ होता है तो इंसानों में ताकत भी होती है और कमजोरी भी। हमने बंटवारे के दौरान देखा कि कैसे इंसानों ने हिम्मत दिखाई और बलिदान दिया, लेकिन साथ ही, वो कितने घिनौनी हरकतों पर उतर आए।” उन्होंने कहा कि फिल्म का टाइटल लाहौर 1947 से बदलकर बंटवारा 1947 कभी नहीं किया गया क्योंकि लाहौर 1947 हमेशा से ही एक वर्किंग टाइटल था।

कब रिलीज हो रही सनी देओल की फिल्म?

बंटावारा 1947 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अभिमन्यु सिंह, करण देओल, अलि फजल और विजयंत कोहली जैसे कलाकार नजर आएंगे। बंटवारा 1947 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की कहानी एक बेहद भावुक और दमदार कहानी होगी। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN