Home rss business hindi 6 महीने से दहाड़ रहा यह शेयर, अब गुरुवार को हो सकती...

6 महीने से दहाड़ रहा यह शेयर, अब गुरुवार को हो सकती है हलचल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Sterlite Technologies share: भारत में ऑप्टिकल फाइबर और ऑप्टिकल फाइबर केबल बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार को फोकस में रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी को एक और बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है। बता दें कि बुधवार को शेयर 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा और भाव 636.20 रुपये पर था। सिर्फ बीते छह महीने में शेयर 500 पर्सेंट से ज्यादा उछला है।

ऑर्डर की डिटेल

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसे हाई-डेंसिटी ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई के लिए 210 मिलियन डॉलर का इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एक प्रमुख ग्लोबल टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से मिला है। हालांकि, कंपनी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह कॉन्ट्रैक्ट तीन साल की अवधि में पूरा किया जाएगा। स्टरलाइट ने यह भी साफ किया कि न तो उसके प्रमोटर और न ही प्रमोटर-ग्रुप की कंपनियों का ऑर्डर देने वाली कंपनी में कोई हित है। यह रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन की श्रेणी में भी नहीं आता है।

इससे पहले, 1 जुलाई को स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने एक बड़े ऑर्डर के बारे में जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया था कि उसे एक घरेलू टेलीकॉम ऑपरेटर से 960 करोड़ रुपये का कई साल का सप्लाई एग्रीमेंट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट FY28 और FY29 तक फैला है और शुरुआती दो साल के लिए मान्य है, जिसे आपसी सहमति से दो साल और बढ़ाया जा सकता है।

हाल ही में स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 1,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस इश्यू में कई बड़े घरेलू और ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने हिस्सा लिया। इसमें मोतीलाल ओसवाल, नोमुरा, HSBC, बैंक ऑफ इंडिया, ऑक्सबो, थिंक इन्वेस्टमेंट्स आदि शामिल हैं। इसका मकसद मुख्य रूप से कर्ज कम करने, बैलेंस शीट को मजबूत करने का है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

जून तिमाही में स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का तिमाही रेवेन्यू अब तक का सबसे ज्यादा 1,910 करोड़ रुपये और एबिटा 397 करोड़ रुपये रहा। यह साल-दर-साल क्रमशः 87% और 184% की बढ़ोतरी को दिखाता है। तिमाही के अंत में कंपनी का ऑर्डर बुक 18,618 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने 20.8% का EBITDA मार्जिन भी दर्ज किया, जो लगभग 20 तिमाहियों में सबसे अधिक है।

2026 में शेयर परफॉर्मेंस

अगस्त के शुरुआती तीन ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक 14% चढ़ा, जिससे जुलाई में आई 9% की गिरावट की भरपाई हो गई। बीते फरवरी में शेयर को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी और जून 2026 तक खरीदारी का यह दौर जारी रहा। लगातार तेजी के कारण शेयर सिर्फ छह महीनों में लगभग 540% ऊपर चढ़ गया और इस दौरान इसने 680 रुपये प्रति शेयर का रिकॉर्ड स्तर भी छुआ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN