Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Jana Nayagan Box Office: 14 दिनों बाद ही घटी ‘जन नायकन’ कमाई,...

Jana Nayagan Box Office: 14 दिनों बाद ही घटी ‘जन नायकन’ कमाई, बुधवार को हुआ अब तक का सबसे कम कलेक्शन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/Jana_Nayagan_1783772066879_1783772070621_d1280c7e-cff4-4104-9bfe-e525fbe4a475_1785987003287_4049a902-683a-4be5-b3a9-6254d1e71104.jpg

राजनीति में आने के बाद ये विजय की आखिरी फिल्म है, जिसे लेकर फैंस काफी इमोशनल हैं। कलेक्शन की बात करें ‘जन नायकन’ ने डे वन से शानदार कमाई। 

Jana Nayagan Box Office Collection Day 14: साउथ सुपरस्टार विजय उन स्टार्स में हैं, जिन्होंने एक्टिंग के साथ राजनीति में भी अपना दम दिखाया। ऐसे में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की मच अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘जन नायकन’ एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा मूवी है। इस फिल्म में विजय ने एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीता। हालांकि, राजनीति में आने के बाद ये उनकी आखिरी फिल्म है, जिसे लेकर फैंस काफी इमोशनल हैं। कलेक्शन की बात करें ‘जन नायकन’ ने डे वन से शानदार कमाई। हालांकि, अब इसके सामने ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज हो गई है, जो इसे तगड़ी टक्कर दे रही है। इसी बीच अब ‘जन नायकन’ के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

बुधवार को क्या रहा ‘जन नायकन’ का हाल

विजय की ‘जन नायकन’ को क्रिटिक्स के साथ-साथ फैंस के भी बेहतरीन रिव्यू मिले हैं। ऐसे में अब ‘जन नायकन’ के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने 14वें दिन 1.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘जन नायकन’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 183.35 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें ‘जन नायकन’ का कलेक्शन

वीक 1 153.55 करोड़ रुपये
डे 9 3.55 करोड़ रुपये
डे 10 7.80 करोड़ रुपये
डे 11 10.70 करोड़ रुपये
डे 12 3.85 करोड़ रुपये
डे 13 2.10 करोड़ रुपये
डे 14 1.80 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 183.35 करोड़ रुपये

किस भाषा में की ज्यादा कमाई

विजय की ‘जन नायकन’ तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है। खबर लिखने तक ‘जन नायकन’ ने हिंदी में 15.91 करोड़ रुपये, तमिल भाषा में 158.45 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 8.99 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म की कास्ट और उनकी फीस

फिल्म ‘जन नायकन’ में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिथा बैजू, सत्यन सूर्यन, प्रदीप ई, राघव और अनिरुद्ध रविचंदर जैसे सितारे लीड रोल में हैं। मूवी में बॉबी देओल नेगेटिव रोल के चलते एक बार फिर से छा गए हैं। बता दें कि ये फिल्म करीब 400 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं, विजय ने इसके लिए 220 करोड़ रुपये से 275 करोड़ रुपये के बीच वसूले हैं। बॉबी ने फिल्म के लिए करीब 5 से 10 करोड़ के बीच पेमेंट ली ली है। पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। प्रकाश राज ने 5 करोड़ रुपये वसूले हैं। वहीं, एक्ट्रेस प्रियामणि ने 3 करोड़ रुपये कमाए हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN