Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में इस बार होगा वो,...

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में इस बार होगा वो, जो आज तक कभी नहीं हुआ, कंटेस्टेंट को मिलेगा एक खास वरदान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/salman_khan_1786002894670_1786002899883_707da115-3446-455e-9ee8-55dd76a5b4e7.jpg

होस्ट सलमान तो नए अवतार में तो नजर आएंगे ही साथ ही 20वां सीजन भी नए अवतार में हैं। ऐसे में अब ‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी कर दिया है।प्रोमो में बताया गया कि कंटेस्टेंट को एक नया वरदान मिलेगा।

Bigg Boss 20: टीवी का सबसे कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। सलमान खान होस्टेड ‘बिग बॉस 20’ का आगाज जल्द ही होने वाला है। इस बार का सीजन एकदम हटकर और काफी ट्विस्ट भरा होने वाला है। होस्ट सलमान तो नए अवतार में तो नजर आएंगे ही साथ ही 20वां सीजन भी नए अवतार में हैं। ऐसे में अब ‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी कर दिया है। इस प्रोमो में सलमान बता रहे हैं कि इस बार शो में कंटेस्टेंट को एक नया वरदान मिलेगा। आइए जानते हैं क्या है वो?

घरवालों को मिलेगा एक वरदान…

‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस प्रोमो में सलमान खान अपने दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत में सलमान कहते हैं, ‘इस बार बिग बॉस के सभी घरवालों को मिलेगा एक वरदान…तथास्तु मेरी जान।’ इस प्रोमो में एक बात क्लियर है कि बार शो में वो देखने को मिलने वाला है, जो आज तक के इतिहास में कभी नहीं मिला। ऐसे में ये शो और भी दिलचस्प होगा, जिसे देखकर यकीनन दर्शकों को मजा आने वाला है।

जानें कब से शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ की रिलीज डेट हाल ही में रिवील कर दी गई है। हाल ही में एक प्रोमो जारी कर बताया गया कि ‘बिग बॉस 20’, 6 सितंबर से शुरू होगा। प्रोमो में सलमान अपना स्वैग बिखेरते हुए घोड़े के साथ एंट्री मारते हैं और बोलते हैं, ‘जो करण अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा। तथास्तु।’ इस प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। हालांकि निर्माताओं ने इस शुरुआती प्रोमो में प्रतिभागियों के नामों या खेल के मुख्य नियमों का खुलासा नहीं किया है। वहीं, प्रोमो में ये भी खुलासा नहीं किया गया कि आखिर क्या नया होने वाला है। ऐसे में फैंस खुद ही इसमें छिपे संकेतों और क्लूज को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।

‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स

‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स की बात करें, तो फिलहाल अभी तक इसमें शामिल होने वालों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। कंटेस्टेंट्स के नामों से अभी तक पर्दा नहीं उठाया गया। हालांकि, कई नामों की चर्चा हो रही है। इनमें जन्नत जुबैर, सुनील पाल, माही विज और गीता बसरा का नाम शामिल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN